कांकेर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय सरोना द्वारा सात दिवसीय शिविर ग्राम राजपुर तहसील नरहरपुर में संस्था के प्राचार्य डा. सरला आत्राम के मार्गदर्शन में प्रोफ़ेसर रधिक ध्रुव कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम में इकाई के स्वयंसेवी ग्राम के नागरिकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिससे स्वयं सेवकों का उत्साहवर्धन हो रहा है व उनके द्वारा ग्राम के मूलभूत समस्याओं के निराकरण के बारे में छोटे छोटे कदम उठाए जा रहे हैं। शिविर में बौद्धिक परिचर्चा के सत्र में मुख्य अतिथि एलआर सिन्हा जन विज्ञान केंद्र सरोना व पीसी रथ, जन विज्ञानी, संस्थापक सदस्य जन विज्ञान प्रमुख वक्ता के रूप में रहे।
कालेज के वनस्पति विज्ञान के प्रो. डा. मिथलेश सिन्हा के द्वारा बौद्धिक परिचर्चा आयोजित कराया गया। जिसमें पीसी रथ द्वारा स्वयंसेवकों को ग्रामीण जनों को एवं उपस्थित सभी व्यावहारिक जीवन में व्यावहारिक विज्ञान को आत्मसात करने की बात कही गई। साथ ही अलग-अलग प्रयोगों को भी बताकर उन्होंने विज्ञान की महत्ता को दर्शाया। जिसमें मुख्य रुप से लाल दवा एवं ग्लिसरीन के रासायनिक क्रिया से आग उत्पन्ना करना आदि प्रयोग शामिल रहे।
इस अभिक्रिया से जनमानस में जो भ्रांतियां फैलाई जाती है तथा जनमानस को ठगी का शिकार होना पड़ता है। इस पर इसे दूर करने की कोशिश की गई। इसके अतिरिक्त सर्पदंश व सांपों के जीवन के बारे में बताया और संबंधित भ्रांतियों को दूर किया तथा सांपों को पर्यावरण हितैषी बताया। एलआर सिन्हा के द्वारा परंपरागत कृषि तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उनके द्वारा यह बताया गया कि वर्तमान परिदृश्य में हम अधिक उत्पादन लेने के लिए रासायनिक खादों का अधिकाधिक प्रयोग करते हैं जो कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। साथ में हमारी परंपरागत कृषि पद्धति जोकि वैज्ञानिक पद्धति है इससे हम दूर जा रहे हैं। जिससे हमें स्वास्थ्य गत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ग्लोबल वार्मिंग पर्यावरण प्रदूषण और हमारी स्थानीय देशी प्रजातियों को अधिक अधिक से अधिक हमें ने हमें उपयोग में लाना चाहिए इस पर जोर दिया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनएसएस अधिकारी आरके ध्रुव, टीआर साहू, पुनीत उयके, शासकीय विद्यालय राजपुर के शैक्षणिक स्टाफ गढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच पंच व उपसरपंच, पटेल, स्वयंसेवी वैष्णवी शोरी, राम मंडावी, टिकेश्वरी कश्यप, पुष्कर जैन, रुपेश यादव, पूजा, नीलिमा, ज्योति शोरी, तनीषा मंडावी, पुष्पा जैन आदि उपस्थित रहे तथा कॉलेज के अधिकारी कर्मचारी गण रमाकांत दुबे, जेएल यादव, गजेंद्र चौधरी, ए शशांक राव, वेद प्रकाश साहू, भारत बघेल, गोपाल हिरवानी युवराज साहू स्वाक्षरी डोंगरे नवदीप कावड़े योगेंद्र साहू अशोक नेताम ओम प्रकाश यादव प्रभाकर गोरे विकास निषाद एवं पूर्णिमा यादव का योगदान प्राप्त हो रहा है।