
कांकेर (नईदुनिया न्यूज)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला मुख्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल को मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ा। उन्हें गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए तत्काल शासकीय कोमलदेव जिला चिकित्सालय लाया गया। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायुपर रिफर कर दिया गया। एएसपी को को दिल का दौरा पड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के कप्तान सहित अन्य आला अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे।
मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे गोरखनाथ बघेल (61) अपने आवास पर थे और नास्ता करने के बाद कार्यालय जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें दिल का दौरा पड़ने पर तत्काल स्वजनों व आवास में मौजूद सुरक्षा गार्ड की मदद से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुट गई। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल का समय पर उपचार मिलने पर उनकी हालत में सुधार आया। वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा भी तत्काल अस्पताल पहुंच गए थे। साथ ही पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए थे।
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायुपर रिफर कर दिया गया। सिविल सर्जन डा आरसी ठाकुर ने बताया कि एएसपी गोरखनाथ बघेल को हार्ट अटैक के चलते गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उनके स्वास्थ में सुधार हुआ और हालत स्थिर होने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायुपर रेफर किया गया है।
बता दें कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल पिछले एक वर्ष से कांकेर जिले में पदस्थ हैं। इससे पहले वे राजनांदगांव जिले में एएसपी के पद पर पदस्थ थे।