• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कांकेर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanker News: कांकेर पुलिस की वेबसाइट और ऐप लॉन्‍च, अब आनलाइन दर्ज करा सकेंगे शिकायत

Kanker News: आइजी पी सुंदरराज ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा बस्तर में नक्सली नेटवर्क को भेदने में कामयाबी मिल रही है।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 08 Jan 2023 03:52:52 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Jan 2023 06:58:12 AM (IST)
Kanker News: कांकेर पुलिस की वेबसाइट और ऐप लॉन्‍च, अब आनलाइन दर्ज करा सकेंगे शिकायत

Kanker News: कांकेर पुलिस ने शनिवार को पत्रकारवार्ता आयोजित कर बीते वर्ष 2022 में हुए प्रमुख घटनाओं और अपराधों की जानकारी दी। इस मौके पर बस्तर आइजी सुंदरराज पी ने कांकेर पुलिस की वेबसाइट और एप लांच किया। आइजी पी सुंदरराज ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा बस्तर में नक्सली नेटवर्क को भेदने में कामयाबी मिल रही है। फोर्स ने नवीन कैंप स्थापित किया जिससे अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्य ने गति पकड़ी है।

वार्ता में कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बीते वर्ष 2022 की अपराध और पुलिस द्वारा प्रकरणों में की गई कार्रवाई की जानकारी साझा की। शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि दल्लीराजहरा-रावघाट रेलवे परियोजना की सुरक्षा और नक्सलियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान व विकास कार्य को गति प्रदान करने जिले में कुल तीन नवीन कैंप स्थापित किया गया। कांकेर के अतिसंवेदनशील क्षेत्र ग्राम पाढ़रगांव में एसएसबी, ग्राम अर्राख, चिलपरस में बीएसएफ का कैंप स्थापित किया।


जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षापूर्ण सड़क निर्माण कार्य 31 किमी में से परतापुर से कोयलीबेड़ा मार्ग 27.50 किमी पूर्ण हो चुका है 3.50 किमी निर्माणाधीन है। वहीं रामपुर से बेरकोट, टी-3 से गोटांज मार्ग, नीलझर से जीवदंड मार्ग, नीलझर से गुमझीर, लोहत्तर से पुसागांव उसेली, धनेली से कठोली, सरंडी टी-7 से दर्रोखल्लारी, टी-9 से सांवलीबरस टी-27 से छोटेधौंसा, एन्हुर से मांझीकुरूषबोड़ी, कलारकुटनी से जुरानमेहरा, जिरामतराई से पुलुंजसालेभाट, पीव्ही-73 से बेलगाल, पीव्ही-27 से हांकेर, टी-8 से जुरानमेहरा, बड़गांव से परतापपुर, जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र के छोटेबेठिया से रेंगावाही, ताड़वेली मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण हुआ।

नक्सलियों द्वारा बंद किया विद्यालय शुरूः जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्र कोयलीबेड़ा व पंखाजूर की समीप ग्राम महला में नक्सलियों द्वारा विस्फोट से उड़ा दिए गए विद्यालय भवन का जीर्णोद्धार कर 12 वर्षो से बंद विद्यालय 1 जनवरी 2023 को फिर से शुरू किया गया। कैंप स्थापित होने से नक्सल आंतक व भय से महला गांव विस्थापित ग्रामीणों वापस गांव लौटने लगे है। नक्सली नेटवर्क किया गया ध्वस्तः नक्सलियों की संख्या और गतिविधि में कमी आई है। वर्ष 2019 से वर्ष 2022 तक जिले के मध्य क्षेत्र में सक्रिय नक्सल संगठन प्लाटून नंबर 2,50,528 व सप्लाई प्लाटून, चारगांव एलओएस तथा अंतागढ़ एलओएस समाप्त हो चूका है।

रेल मार्ग का संचालन

दल्लीराजहरा-रावघाट रेलवे लाइन परियोजना के तहत 17.95 किमी जिला कांकेर के अधीन क्षेत्र में से 17.59 किमी गुदुम से अंतागढ़ के मध्य आवागमन सुरक्षापूर्ण संचालित हो रहे है। गुदुम से केंवटी तक 17.42 किमी 30 मई 2019 को और 42.59 किमी केंवटी से अंतागढ़ तक 13 अगस्त 2022 को रेल मार्ग शुरू किया गया। वही ताड़ोकी तक रेल्वे लाईन निर्माण कार्य वर्ष 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्‌य रखा गया है।

शांतिपूर्ण हुआ भानुप्रतापपुर उपचुनाव

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि भानुप्रतापपुर क्षेत्र के कई मतदान केंद्र अंतिसंवेदनशील क्षेत्र थे। वहीं उपचुनाव के दौरान वीआइपी गतिविधि भी विधानसभा क्षेत्रों में रही। शांतिपूर्ण मतदान कराते हुए चुनाव सुरक्षापूर्ण चुनाव संपन्ना हुआ। बीते वर्ष 2022 में हुए अपराधों की बात करे तो हत्या-25, हत्या का प्रयास 27, बलात्कार 63, अपहरण 72, डकैती 4, लूट 5, नकबजनी 49, चोरी 64, छेड़छाड़ 26 और सड़क दुर्घटना 319 मामले दर्ज किए गए।

इनामी नक्सली को मारने में मिली सफलता

बीते वर्ष दो हार्डकोर ईनामी जागेश सलाम व दर्शन पद्दा को मारने में सफलता मिली। परतापुर एरिया कमेटी सचिव व उत्तर ब्यूरो टीम कमांडर दोनों आठ-आठ लाख रूपये के इनामी नक्सली थे। वही नक्सलियों के विरूद्ध चलाए जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान व शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर पांच नक्सली सदस्यों ने समर्पण किया।