
27 कांकेर 24
नक्सलियों द्वारा फेंके गए पर्चे।
27 कांकेर 25
नक्सलियों द्वारा लगाया गया बैनर।
कांकेर। नईदुनिया प्रतिनिधि
नक्सलियों ने द्वारा शहीदी सप्ताह मनाने की घोषणा की गई थी। आज से नक्सलियों का शहीदी सप्ताह शुरू हो गया है। लेकिन शहीदी सप्ताह के पहले ही नक्सली अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। ताड़ोकी क्षेत्र में नक्सलियों ने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अपने नक्सली साथियों की फोटो वाले पर्चे फेंककर एक बार फिर शहीदी सप्ताह मनाने का ऐलान किया है। नक्सलियों ने एक बार फिर जिले के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की तस्वीर के साथ पर्चे फेंके हैं।
पर्चे में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने का एलान किया गया है। इससे पहले भी नक्स्ली शहीदी सप्ताह मनाने का ऐलान कर चुके हैं, लेकिन इस बार नक्सलियों ने मुठभेड़ में मारे गए नक्स्ली साथियों के फोटे लगे पर्चे जारी किये हैं। नक्सलियों ने चिहरीपारा मार्ग के पास पर्चे फेंकने के साथ बैनर भी लगाया है। बताया जा रहा है कि फेंके गए पर्चे में तस्वीर मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली रैनु, प्रमिला और जानकी की है।
साथ ही नक्सलियों ने गांव-गांव में शहीदी सप्ताह मनाने की बाच लिखी है। बैनर पोस्टर के माध्यम से नक्सलियों ने पुलिस प्रशासन की ओर से चलाई जा रही समर्पण नीति का विरोध किया है। नक्सलियों की इस करतूत को देखते हुए पुलिस ने जिले के सभी थानों में अलर्ट जारी कर दिया है। नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के एलान के बाद पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। जवान लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, जिससे नक्सली किसी भी तरह के नापाक मंसूबो में कामयाब ना हो सकें।