
नईदुनिया प्रतिनिधि, कांकेर। शहर के दूध नदी पुल के पास सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अपनी स्कूटी से गुजर रही थी। सुबह करीब 10 बजे अचानक चलती स्कूटी से एक सांप ने अपना फन बाहर निकाल लिया। सांप को देखते ही युवती घबरा गई और तुरंत स्कूटी सड़क पर छोड़कर दूर चली गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ युवकों ने स्कूटी को सड़क किनारे खड़ा कर सांप को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह काफी देर तक स्कूटी के अंदर ही छिपा रहा।
यह भी पढ़ें- 10 साल की कड़ी सजा काट रहा भाई पुलिस कस्टडी में कराएगा बहन की विदाई, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का मानवीय फैसला
इसके बाद स्कूटी को स्टार्ट कर रेस किया गया और सावधानी के साथ कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल किया गया। कुछ देर बाद सांप स्कूटी से बाहर निकलकर रोड की ओर भाग गया। इसके बाद युवती और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।