• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कांकेर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ आपत्तिजनक कृत्य कर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, नाबालिग सहित 5 आरोपियों पर पुलिस का कड़ा एक्शन

देवी-देवताओं की मूर्तियों से आपत्तिजनक कृत्य करने वाले कोंडागांव जिले के पांच आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा। सोशल मीडिया पर कुछ असामजिक तत्वों ने श्री रा...और पढ़ें

By ND kankerEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 12 Aug 2025 11:56:15 AM (IST)Updated Date: Tue, 12 Aug 2025 02:24:38 PM (IST)
देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ आपत्तिजनक कृत्य कर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, नाबालिग सहित 5 आरोपियों पर पुलिस का कड़ा एक्शन
CG Crime News: छत्तीसगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर पोस्ट की आपत्तिजनक वीडियो।
  2. पुलिस ने नाबालिग सहित 5 आरोपियों को किया अरेस्ट।
  3. हिंदू धर्म का पालन करने वालों की भावनाओं को पहुंची ठेस।

डिजिटल डेस्क, कांकेर: श्री राम वनगमन पथ राम वाटिका नाथियानवागांव कांकेर में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ आपत्तिजनक कृत्य करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले एक नाबालिग सहित आरोपितों को कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हिन्दू धर्म के लोगों को पहुंची ठेस

अखिलेश मिश्रा पिता दिनेश प्रसाद मिश्रा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम मरकाटोला फतेचंद जिला कांकेर ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अगस्त को सोशल मीडिया पर कुछ असामजिक तत्वों ने श्री राम वनगमन पथ राम वाटिका नाथियानवागांव कांकेर में हिंदू देवी-देवताओ की मूर्तियों के साथ घोर आपत्तिजनक कृत्य करते हुए वीडियो बनाकर वायरल किया गया। इससे हिंदू देवी-देवताओं का अपमान हुआ है और हिंदू धर्म मानने वालों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।


पुलिस ने शिकायत पर लिया एक्शन

लिखित शिकायत पर से थाना कांकेर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान के मार्गदर्शन में कांकेर पुलिस की ओर से विशेष टीम गठित कर प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फरसगांव, कोंडागांव के लिए टीम रवाना की गई।

आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोण्डागांव एवं कांकेर पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से एक नाबालिग सहित संजू मरकाम पिता हिरामन मरकाम उम्र 21 वर्ष, शिललाल कोर्राम पिता साधूराम कोर्राम उम्र 26 वर्ष, लोचन कुमार चक्रधारी पिता सरवन सिंह चक्रधारी उम्र 25 वर्ष, महेश कोर्राम पिता गैदी कोर्राम उम्र 26 वर्ष, सभी निवासी मांझापारा आलोर थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव को गिरफ्तार कर न्यायालय कांकेर में न्यायिक अभिरक्षा के लिए पेश कर किया गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक रामकुमार साव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी ओमप्रकाश कृषान, शाक्ति सिंह एवं थाना कांकेर पैट्रोलिंग पार्टी की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़ें: कोचिंग की आड़ में फैला रहे हैं मतांतरण का जाल, हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काकर देते हैं पैसे का लालच