• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कांकेर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़ के कांकेर में आइईडी ब्लास्ट में एसएसबी का जवान घायल

कांकेर के कोसरुंडा कैंप से लगभग 150 जवान शुक्रवार को सर्चिंग के लिए निकले थे। ब्लास्ट के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Fri, 14 Jan 2022 04:39:59 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Jan 2022 04:39:59 PM (IST)
छत्‍तीसगढ़ के कांकेर में आइईडी ब्लास्ट में एसएसबी का जवान घायल

कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में आइईडी ब्‍लास्‍ट से एक जवान घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक कांकेर जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवान शुक्रवार को एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इसी दौरान एसएसबी का एक जवान आइइडी की चपेट में आ गया। ब्लास्ट के बाद घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। ब्लास्ट में एसएसबी का एक जवान घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अंतागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ताडोकी थाना क्षेत्र के कोसरुंडा कैंप से लगभग 150 जवान शुक्रवार को इलाके की सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लिए नक्सलियों ने पहले से ही आइइडी बम लगा रखा था। सर्चिंग के दौरान ग्राम पतकालबेड़ा के पास एसएसबी के जवान सुरेंद्र कुमार का पैर आइईडी पर आ गया, जिससे ब्लास्ट हुआ और इस ब्‍लास्‍ट के चलते जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।


ब्लास्ट के बाद घात लगाए बैठे नक्सलियाें ने सुरक्षा बल के जवानों पर अचानक से फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बल के जवानों द्वारा जवाबी फायरिंग के बाद नक्स्ली जंगल की ओर भाग खड़े हुए। घायल जवान सुरेंद्र कुमार को उपचार के लिए अंतागढ़ अस्पताल लाया गया हैं। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया जाएगा।

सर्चिंग से लौट रहे दो और जवान आइइडी ब्लास्ट में घायल

जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र में देर शाम सर्चिंग से लौट रहे एसएसबी कैंप कोसरोंडा के ही दो और जवान आइइडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अंतागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएसबी कैंप कोसरोंडा के जवान शुक्रवार शाम सर्चिंग से लौट रहे थे, इसी दौरान शाम लगभग पांच बजे ग्राम तुमापाल व ग्राम पतकालबेड़ा के बीच एक बार फिर आइइडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें जवान योगेंद्र बलियार (30) और के शंकर (35) घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सर्चिंग के बाद जवान लौट रहे थे, इसी दौरान दोपहर में हुई घटना स्थल के पास ही दूसरा ब्लास्ट हुआ, जिसकी चपेट में आने दो जवान घायल हो गए हैं।