
चारामा। सहभागी समाज सेवी संस्था के द्वारा मेगा वाटरशेड परियोजना अंतर्गत ग्राम बाबूकोहका में ग्राम के किसान भावेश कुंजाम की जमीन में मनरेगा से नवनिर्मित डबरी के मेढ़ में 40 पौधे लगाए गए। गांव में किसी भी नवनिर्मित मिट्टी के संरचना तालाब, डबरी व समतलीकरण के मेढ़ में फलदार पौधे और दलहनी फसल लगाकर किसान अतिरिक्त फायदें ले सकते हैं।
अनाज फसल के साथ मेढ पर फलदार पौधे लगाने से पहले तो वह मिट्टी कटाव को रोकता है वही भविष्य मे वह इस वृक्ष से फल प्राप्त कर अपने आय में बढ़ोतरी करा पाएगा।
साथ ही अगर किसान चाहे तो नवनिर्मित समतलीकरण के मेढ़ में दलहनी तिलहनी जैसे उड़द, अरहर, सरसों अथवा तिल व मोटा अनाज जैसे मडिया, कोदो कीे फसल भी ली जा सकती है और अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर कुंतल मुखर्जी, सहभागी समाज सेवी संस्था अध्यक्ष बसंत यादव, सचिव कलावती कश्यप, मेगा वाटरशेड परियोजना के टेक्निकल एक्सपर्ट आलोक ताम्रकार, क्लस्टर कार्डीनेटर नीलकमल साहू, लोकनाथ सोनवानी, नवीन रजक, गरिमा कश्यप के द्वारा पौधारोपण में
श्रमदान किया।
नवनियुक्त मंडी पदाधिकारियों ने ली शपथ
चारामा। मंडी प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नवनियुक्त मंडी समिति चारामा के पदाधिकारियों ने विधायक मनोज मंडावी की उपस्थित में पद भार ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज सिंह मंडावी ने नवनियुक्त मंडी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें अपने कार्यकाल को अच्छा कार्य करते हुए यादगार बनाने की अपील किया।
साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज प्रदेश में किसानों के लिए विभिन्ना योजनाएं हैं जिससे आपके कार्य करने का अवसर है। कार्यक्रम के अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने इस अवसर पर सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विधायक का आभार माना। समारोह में बसंत यादव, विजय ठाकुर, नवली मीना मंडावी, नवनियुक्त मंडी अध्यक्ष उषा वट्टी ने भी संबोधित किया। मंडी सचिव लक्ष्मी नाथ नेताम ने स्वागत भाषण देते हुए नव नियुक्त पदाधिकारी अध्यक्ष उषा वट्टी, उपाध्यक्ष छगन लाल यादव, सदस्य परमेश्वर जैन, कुबेर ठाकुर, जितेंद्र साहू, बोधन लटिया, नवीन पटेल का स्वागत किया। सभी नवनियुक्त को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सीएल, ओटी ने पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मंडी स्टाफ शकुंतला ओझा, शिशु पाल साहू, नंद कुमार साहू, रमेश साहू, प्रेम लाल बागेश्वर, अमित कुमार पटेल सहित गौतम कुंजाम, देवेन्द्र सोनी, सत्यजीत यादव, रानू सेन, अमृत देवांगन, हिरवेंद साहू, शंकर रावलानी, जितेंद्र शर्मा, विजय तिवारी, कृष्णा नायक सहित अनेक लोग उपस्थित थे।