
फोटो 28 कांकेर 4
बरामद तेंदुए की खाल।
फोटो 28 कांकेर- आरोपी रजनू, हुडीला, ठाकुर पद
कांकेर। नईदुनिया प्रतिनिधि
वन विभाग की टीम ने 3 लोगों को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ वन्य प्राणी हत्या का केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। बरामद खाल की कीमत 2 लाख रुपए आंकी गई है। राजनांदगांव अंबागढ़ चौकी के रेतेगांव निवासी रजनू चौकी के जंगल में तेंदुए का शिकार कर खाल बेचने रिश्तेदार हुडीला के घर परलकोट के कापसी कोयगांव आया था। कमलपुर निवासी ठाकुर पद भी खाल के लिए ग्राहक तलाशने का काम करता था। सूचना पर वन विभाग की टीम ने हुडीला के घर दबिश दी और तीनों को खाल के साथ गिरफ्तार कर लिया। अंबागढ़ चौकी वन परिक्षेत्र के अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि तीनों खाल बेच पाते, इसके पहले ही दबोच लिए गए।