कवर्धा (नईदुनिया न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने जिला स्तरीय बैठक ली। बैठक में कवर्धा जिले के जिला पदाधिकारी सहित निर्धारित संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को ही बुलाया गया था। इनके साथ महामंत्री साय ने लगभग चार घंटे विस्तार से चर्चा की। एक-एक बिंदुओं पर चर्चा कर बूथ में जाकर संगठन में कसावट लाने के मंत्र दिए।
इस दौरान जिले के सभी मोर्चे, प्रकोष्ठ के गठन एवं मंडल व बूथ स्तरों तक होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी ली। पदाधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान साय ने कहा भारतीय जनता पार्टी कि ताकत उनके कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर तक जो समितियों का गठन होना है उसे जल्द पूरा करें। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद स्थापित करते रहें। पदाधिकारी, मंडलों के प्रभारियों को लगातार मंडलों के प्रवास एव पार्टी से निर्देशित कार्यक्रमों को शत-प्रतिशत धरातल पर लाने के लिए प्रयासरत रहने को कहा। केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा काम करना है। कोरोना संकट की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता स्वयं सेवक की भांति प्रत्येक गांव बूथ पर सक्रिय रहें। साय ने इसके अतिरिक्त अन्य बहुत से मुद्दों पर कार्यकर्ताओ से विस्तार से चर्चा की।
ये रहे मौजूद
इनके पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने संगठन महामंत्री साय के समक्ष जिला की गठन की स्थिति एवं पिछले कुछ माह के कार्यक्रम का वृत्त प्रस्तुत किया। जिला स्तरीय एक दिवसीय बैठक में जिला के प्रभारी पूर्व सांसद लखन लाल साहू, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी ,अशोक साहू ,पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, विशेषर पटेल, महामंत्री क्रांति गुप्ता, वीरेन्द्र साहू, शिवनाथ वर्मा, जसविंदर बग्गा, नितेश अग्रवाल, राजेंद्र चंद्रवंशी, संतोष पटेल देवकुमारी चंद्रवंशी सहित प्रदेश के पदाधिकारी गण, सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जिला के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।