• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कवर्धा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देर से पहुंचे 42 कर्मचारी तो कलेक्टर ने कान पकड़वाकर मंगवाई माफी, मचा बवाल

कबीरधाम जिले में सरकारी दफ्तरों की लापरवाही पर कलेक्टर गोपाल वर्मा की कार्रवाई के बीच कर्मचारियों से सार्वजनिक रूप से कान पकड़वाकर माफी मंगवाने की घटना ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। शुक्रवार सुबह कलेक्टर ने जिला पंचायत, जिला अस्पताल और करपात्री स्कूल में आकस्मिक निरीक्षण कर अनुशासनहीनता पर फटकार लगाई।

By ADITYA KUMAREdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 03 Jul 2025 09:51:33 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Jul 2025 11:42:38 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
देर से पहुंचे 42 कर्मचारी तो कलेक्टर ने कान पकड़वाकर मंगवाई माफी, मचा बवाल
देर से पहुंचे 42 कर्मचारी तो कलेक्टर ने कान पकड़वाकर मंगवाई माफी

नईदुनिया न्यूज, कवर्धा। कबीरधाम जिले में सरकारी दफ्तरों की लापरवाही पर कलेक्टर गोपाल वर्मा की कार्रवाई के बीच कर्मचारियों से सार्वजनिक रूप से कान पकड़वाकर माफी मंगवाने की घटना ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। शुक्रवार सुबह कलेक्टर ने जिला पंचायत, जिला अस्पताल और करपात्री स्कूल में आकस्मिक निरीक्षण कर अनुशासनहीनता पर फटकार लगाई। जिला पंचायत में 42 कर्मचारी देर से पहुंचे, जिन पर मौके पर ही कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं, कर्मचारियों द्वारा सार्वजनिक रूप से कान पकड़ माफी मांगने की घटना को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने अपमानजनक करार दिया है और इसे सिविल सेवा आचरण के खिलाफ बताया है।

42 कर्मचारी चिह्नित, कलेक्टर ने कहा- समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सुबह 10 बजे के बाद जिला पंचायत में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर वर्मा ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। इस दौरान 42 कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं मिले। सभी के नाम के सामने टीप अंकित कर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कुछ कर्मचारियों ने मौके पर ही अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर माफी मांगी और भविष्य में समय का पालन करने का संकल्प लिया। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि जिला पंचायत और जिला अस्पताल जैसी संस्थाएं जनसेवा से जुड़ी हैं, जहां समय का पालन अत्यंत आवश्यक है। शासन ने कार्यदिवस सुबह 10 बजे से निर्धारित किया है, ऐसे में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।


कर्मचारियों से कान पकड़वाने की घटना अनुचित- टीचर्स एसोसिएशन

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर द्वारा कुछ कर्मचारियों से सार्वजनिक रूप से कान पकड़वाने की घटना को असंवैधानिक और अपमानजनक बताया है। जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि देर से आना अनुशासनहीनता है, लेकिन दंड का प्रावधान सिविल सेवा आचरण संहिता में है, सार्वजनिक अपमान करना अस्वीकार्य है। इस घटना को लेकर जल्द ही स्थानीय विधायक व उप मुख्यमंत्री को शिकायत दी जाएगी। जिलाध्यक्ष के साथ आसकरण धुर्वे, उग्रसेन चन्द्रवंशी, हेमलता शर्मा, केशलाल साहू, वकील बेग मिर्जा, बलदाऊ चन्द्राकर, गोकुल जायसवाल आदि ने कलेक्टर के व्यवहार को अमर्यादित बताते हुए विरोध दर्ज कराया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।