• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कवर्धा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़ के डिप्‍टी CM विजय शर्मा बन गए ‘सफाईकर्मी’, स्‍कूल में पंखों की धूल को खुद करने लगे साफ, ग्राउंड में लगाई झाडू

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अनूठी पहल की। उन्होंने अपने गृ...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Wed, 02 Oct 2024 06:12:33 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Oct 2024 06:17:13 PM (IST)
छत्‍तीसगढ़ के डिप्‍टी CM विजय शर्मा बन गए ‘सफाईकर्मी’, स्‍कूल में पंखों की धूल को खुद करने लगे साफ, ग्राउंड में लगाई झाडू
क्लासरूम में लगे पंखों की धूल को खुद साफ करते उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

HighLights

  1. महात्मा गांधी जयंती पर उप मुख्यमंत्री ने की स्वामी करपात्री जी स्कूल में सफाई।
  2. डिप्‍टी सीएम ने श्रमदान के जरिए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।
  3. अपने स्कूल से सफाई की शुरुआत करते हुए, स्कूल परिसर में पौधे भी लगाए।

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक प्रेरणादायक पहल की। अपने गृह ग्राम कवर्धा के स्वामी करपात्री जी स्कूल में जाकर उन्होंने न केवल स्वच्छता का संदेश दिया बल्कि खुद सफाई कर्मी की भूमिका निभाई। विजय शर्मा ने उस कक्षा में जाकर सफाई की, जहां उन्होंने खुद पढ़ाई की थी, और क्‍लासरूम के पंखों की धूल साफ की।

इस अनोखे श्रमदान के जरिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने संदेश दिया कि सफाई केवल सरकारी काम नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इसके बाद, उन्होंने स्कूल के मैदान में श्रमदान किया और स्वच्छता के साथ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधारोपण भी किया। डिप्टी सीएम शर्मा के इस कदम ने गांधी जी के स्वच्छता के आदर्शों को फिर से जीवंत किया और लोगों को जागरूक किया कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों का नहीं, हर नागरिक का दायित्व है।naidunia_image


डिप्‍टी सीएम ने छात्र जीवन की पुरानी यादों को किया साझा

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वामी करपात्री जी स्कूल में अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास सिक्यूलेशन टेक्निक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने छात्र जीवन की पुरानी यादों को भी साझा किया और अपने शिक्षकों तथा सहपाठियों को याद किया।

इस स्मार्ट क्लास सिक्यूलेशन टेक्निक की शुरुआत से अब स्वामी करपात्री जी स्कूल के मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी अत्याधुनिक सुविधाओं के माध्यम से अपनी शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ बना सकेंगे। विशेष रूप से विज्ञान जैसे कठिन विषयों को स्मार्ट क्लास की मदद से विद्यार्थी और अच्छे से समझ सकेंगे। उपमुख्यमंत्री ने छात्रों से स्मार्ट क्लास के महत्व और इसके उपयोग पर चर्चा की, जिससे विद्यार्थियों को नई तकनीक से लाभ उठाने की प्रेरणा मिलेगी।naidunia_image

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चों को भी प्राइवेट स्कूलों की तरह स्मार्ट क्लास की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सरकारी स्कूलों को बेहतर और आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

उप मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के 70 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिनमें से स्वामी करपात्री जी स्कूल पहला है। शेष स्कूलों का चयन कर लिया गया है और जल्द ही वहां भी स्मार्ट क्लास का कार्य प्रारंभ होगा।naidunia_image

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने पुरानी यादों का किया स्मरण

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने छात्र जीवन की यादें ताजा करते हुए कहा कि आज जिस स्कूल में मैंने मिडिल से लेकर हायर सेकेंडरी तक की पढ़ाई की वहां स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधा का शुभारंभ करते हुए मुझे गर्व हो रहा है। यह स्कूल मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और यहां आकर मुझे अपनी पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री शर्मा इस स्कूल के छात्र जीवन के दौरान शाला नायक भी रहे और उन्होंने विज्ञान वर्ग में अपनी पढ़ाई पूरी की थी।