• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कवर्धा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कवर्धा में धार्मिक झंडे को लेकर दो गुटों में झड़प, प्रशासन ने लगाई धारा 144

प्रशासन ने शांति कायम करने के लिए तत्काल प्रभाव से धारा 144 लगा दी है। दोनों पक्षों से शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू की।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Sun, 03 Oct 2021 05:46:07 PM (IST)Updated Date: Mon, 04 Oct 2021 11:17:32 AM (IST)
कवर्धा में धार्मिक झंडे को लेकर दो गुटों में झड़प, प्रशासन ने लगाई धारा 144

कवर्धा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कवर्धा में शहर में रविवार सुबह करीब 11 बजे झंडा लगाने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई है। जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पथराव कर दिया और लाठी-डंडों से हमला किया है। इस दौरान दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गए। मामले के बढ़ने की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। प्रशासन ने शांति को कायम करने के लिए तत्काल प्रभाव से धारा 144 लगा दी है। बताया जा रहा है कि कवर्धा के मां कर्मा चौक के पास पहले से ही एक भगवा ध्वज लगा हुआ था। मान्यता है कि मां कर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण को पाला था।

इधर, मुस्लिम आयोजन के चलते वहीं झंडे के पास में ही दूसरे गुट के लोग अपना धार्मिक ध्वज लगाने लगे। मगर, वहां मौजूद किसी आसामाजिक शख्स ने पहले से लगे झंडे को फाड दिया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और फिर देखते ही देखते मामला हाथ से निकल गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर पथराव किया। दबंगों के आगे पुलिस शुरुआत में शांति कायम करने में असफल दिखी। कोतवाली थाना पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर भेज दिया।


कवर्धा में धार्मिक झंडे को लेकर दो गुटों में झड़प, प्रशासन ने लगाई धारा 144

https://t.co/iIS2zL0Ezu pic.twitter.com/BjDmL9QfnV

— NaiDunia (@Nai_Dunia) October 3, 2021

मामला बढ़ने की सूचना मिलते ही आस-पास के थानों से पुलिस को मौके पर रवाना कर दिया गया। साथ ही प्रशासन ने कानून व्यवस्था को संभालने के लिए तत्काल प्रभाव से शहर में धारा 144 लगा दी है। विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली थाना बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्ष का आवेदन लेने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

शहर में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए चौक-चौराहों पर बैरिकेट लगाए हैं। वहीं वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैंं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस ने शुरू में इस मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। बाद जब माहौल खराब हो गया तो आनन-फानन में विभिन्न थानों से अतिरिक्त बल को बुलाना पड़ा। बाद में कलेक्टर, एसडीएम समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।