कवर्धा(नईदुनिया न्यूज)। ग्राम जोराताल में स्थिति जिला उपजेल के सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल रविवार को देर शाम जेल की15 फीट ऊंचे दीवार पर एक शराबी व्यक्ति चढ़ गया था, जिसे नीचे उतारने केलिए पुलिस व जेल प्रशासन को काफी मेहनत करनी पड़ी।
जानकारी अनुसार कवर्धा का एक व्यक्ति जेल केपास निर्माणाधीन जगह से दीवार में चढ़ गया। दीवार में चढ़ने के बाद आरोपित ने खूब हंगामा किया। बताया जा रहा है कि इस दीवार में वह करीब एक घंटे तक रहा। मौके पर जेल प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद रात करीब 9.30 बजे उसे गिरफ्तार किया गया है। लेकिन इस घटना के बाद जेल के सुरक्षा को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। जेल की सुरक्षा के लिए कई कर्मचारी तैनात हैं, इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। लेकिन इतनी सुरक्षा की सुविधा होने के बाद भी जेल की दीवार पर एक शराब व्यक्ति चढ़ जाता है, ऐसे में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हीं।
उप जेल में वर्तमान में सजायाफ्ता व विचाराधीन कैदी रह रहे
इस उप जेल में वर्तमान में सजायाफ्ता व विचाराधीन कैदी रह रहे हैं। इन कैदियों में विचाराधीन व सजायाफ्ता के लिए अगल-अलग वार्ड है। लेकिन जेल के बाहर से ही एक शराबी व्यक्ति द्वारा दीवार से प्रवेश करना बढ़ा सवाल खड़ा कर रहा है। ऐसे में इन कैदियों की सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। सजायाफ्ता कैदी में कई हत्या, दुष्कर्म समेत अन्य आरोप में सजा काट रहे हैं। इसी प्रकार यहां कई गंभीर मामले में आरोपित विचाराधीन है।
दो माह पहले जेल के भीतर ही एक कैदी ने आत्महत्या की थी
इस उपजेल में दो माह पहले फरवरी में विचाराधीन कैदी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने से हडकंप मच गया था। पत्नी की हत्या का आरोपित विचाराधीन कैदी ज्ञान सिंह बैगा(28) ग्राम बंदौरा थाना तरेगांव जंगल का रहने वाला था। विचाराधीन कैदी ने जेल के बैरक नंबर दो में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। तब भी यहां की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। ऐसे में जांच के बाद जेल प्रशासन ने यहां के दो कर्मचारियों को निलंबित किया था।