
कवर्धा(ब्यूरो)। नगर के शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक शाला में राजनीति विज्ञान विषय के अंतर्गत संविधान दिवस मनाया गया, जिसमें कक्षा 12 वीं के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और संविधान निर्माण की जानकारियां दी।
विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ संविधान सभा के अध्यक्ष डा. राजेन्द्र प्रसाद एवं प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बीआर अंबेडकर थे। संविधान के निर्माण में 2 वर्ष 11 माह एवं 18 दिन लगे थे। संविधान निर्माण के समय इसमें 395 धाराएं 8 अनुसूचियां एवं 22 भाग थे, आज 444 धाराएं 12 अनुसूचियां और 22 भाग है। व्याख्याता आदित्य श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को 26 जनवरी को ही संविधान क्यों लागू की गई जानकारी दी कि 26 जनवरी 1930 को कांग्रेस ने पहली बार आजादी दिवस मनाया था और इस तिथि को यादगार बनाना चाहते थे इसलिए 26 जनवरी को चुना गया। भारतीय संविधान के निर्माण में अमेरिका, सोवियत रूस, इंलैण्ड, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी आयरलैण्ड आदि देशों से विशेषताओं को उनके संविधान का अध्ययन कर लिया गया। इस आयोजन में संविधान की जानकारी देने में अविनाश श्रीवास्तव, लवलेश, चंद्रेश, तोरन, लोकेश्वर, रविशकुमार, ओमकार, तीरथ, चिंतामणि एवं हंसराज ने भाग लिया। प्राचार्य बीपी गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन से स्वास्थ्याय को बढ़ावा मिलता है।