कर्पूर जल प्रपात कर रहे सैलानियों का आकर्षित...
कवर्धा। नईदुनिया न्यूज कवर्धा से 26 किमी दूर सरोधा-रेंगाखारकला मार्ग पर दूसरे नंबर के अंधे मोड़ के पास मैकल पर्वत श्रेणी से निकलने वाली छोटी पहाड़ी नदी जिसे स्थानीय लोग उतानी कहते हैं। इसी नदी पर तीन जलप्रपात बनता है। पहला जल प्रपात 15 फिट की ऊंचाई से दूसरा जलप्रपात 20 फीट की ऊंचाई से और तीसरा जलप्रपात करीब 75से 100 फीट की ऊंचाई से गिरता ह
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 03 Sep 2019 10:13:47 PM (IST)
Updated Date: Tue, 03 Sep 2019 10:13:47 PM (IST)
कवर्धा। नईदुनिया न्यूज
कवर्धा से 26 किमी दूर सरोधा-रेंगाखारकला मार्ग पर दूसरे नंबर के अंधे मोड़ के पास मैकल पर्वत श्रेणी से निकलने वाली छोटी पहाड़ी नदी जिसे स्थानीय लोग उतानी कहते हैं। इसी नदी पर तीन जलप्रपात बनता है। पहला जल प्रपात 15 फिट की ऊंचाई से दूसरा जलप्रपात 20 फीट की ऊंचाई से और तीसरा जलप्रपात करीब 75से 100 फीट की ऊंचाई से गिरता है। श्वेत चमकदार जल कर्पूर की भांति दिखता है। इसलिए इसे कर्पूर हर(शिव) जल प्रपात कहना उचित होगा।
कबीरधाम जिले में रानीदहरा जलप्रपात, गुडनिया जलप्रपात, घोघरा जल प्रपात, भैसाओदार जल प्रपात कुकदूर और अब उतानी या कर्पूर हर जलप्रपात दर्शनीय है। ये सभी जलप्रपात जुलाई से अक्टूबर के मध्य विशेष आकर्षण के केंद्र होते हैं। उतानी/कर्पूर हर जलप्रपात तक पक्की सड़क है। केवल दोनों जलप्रपात तक सीढ़ी की आवश्यकता है। इस मौके पर पर्यटन दल ने निरीक्षण किया। जिसमें आदित्य श्रीवास्तव (सदस्य जिला पर्यटन सलाहकार समिति, प्रमोद शुक्ला, राकेश पांडे, हेमंत सोनी, रामकृष्ण पांडे, अजय चंद्रवंशी, राजेश तिवारी, उमेश पाठक, कविंद्र ठाकुर, राजकुमार शामिल रहे।