• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कवर्धा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गन्ना उत्पादक किसानों का गुड़ फैक्ट्री पर जागा विश्वास

गुड़ फैक्ट्री में किसानों को गन्ना का सही रेट नहीं मिल रहा है। वर्तमान में 250 से 280 रुपये प्रति क्विंटल के रेट में बेचा जा रहा है। वहीं सहकारी शक्कर कारखाना में 350 रुपये प्रति क्विंटल के दाम में खरीदा जा रहा है।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 06 Feb 2022 12:58:22 AM (IST)Updated Date: Sun, 06 Feb 2022 12:58:22 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
गन्ना उत्पादक किसानों का गुड़ फैक्ट्री पर जागा विश्वास

कवर्धा (नईदुनिया न्यूज)। इस साल रकबा बढ़ने का असर अब दिखाई दे रहा है। जिले में दो सहकारी शक्कर कारखाना व 200 से अधिक गुड़ फैक्ट्री हैं। किसान शक्कर कारखाना में गन्ना बेचने का बजाय गुड़ फैक्ट्रियों में गन्ना बेच रहे हैं। दरअसल शक्कर फैक्ट्रियों में किसानों को कई दिन वाहन लेकर लाइन में लगे रहना पड़ता है। बारी आने पर उनका गन्ना खरीदा जाता है। ऐसे में किसान गुड़ फैक्ट्रियों में गन्ना बेच रहे हैं, भले ही उन्हें शक्कर कारखाना के बजाय वहां कम दाम मिल रहे हैं। इस साल 27 हजार हेक्टेयर में गन्ना की फसल लगी है। रकबा ज्यादा होने के कारण इस साल मार्च माह तक दोनों शक्कर कारखाना में खरीदी होने की संभावना है। हालांकि पंडरिया व रामहेपुर सहकारी शक्कर कारखाना में किसानों को पर्ची दी जा रही है।

गुड़ फैक्ट्री में किसानों को गन्ना का सही रेट नहीं मिल रहा है। वर्तमान में 250 से 280 रुपये प्रति क्विंटल के रेट में बेचा जा रहा है। वहीं सहकारी शक्कर कारखाना में 350 रुपये प्रति क्विंटल के दाम में खरीदा जा रहा है। भोरमदेव कारखाने में अब तक 167350 क्विंटल से अधिक शक्कर उत्पादन हो चुका है। कारखाने में किसानों से 13,61,521 क्विंटल से अधिक गन्ना खरीदी हुई है। इतनी ही मात्रा में गन्ना पेराई भी हो चुकी है, जिससे 11.37 फीसद रिकवरी रेट के हिसाब से 1.67 लाख क्विंटल शक्कर उत्पादन हुआ। गन्ने की पेराई जारी है।


भोरमदेव शक्कर कारखाना के रिकवरी रेट का हुआ सुधार

राम्हेपुर स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने में रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। अब प्रति क्विंटल गन्ने से 11 किलो 37 ग्राम शक्कर उत्पादन हो रहा है, जो कि वर्ष 2020-21 के मुकाबले 0.10 फीसदी ज्यादा है। रिकवरी रेट (प्रति क्विंटल गन्ने से होने वाले शक्कर उत्पादन की दर) सुधरा है। क्योंकि कारखाने को किसानों से अच्छी क्वालिटी के गन्ने मिल रहे हैं। बीते वर्षों से कारखाने में रिकवरी रेट की तुलना करें तो अभी स्थिति काफी अच्छी है। भोरमदेव कारखाने में वर्ष 2019-2020 में रिकवरी रेट 9.3 फीसद था। यानी प्रति क्विंटल गन्ने की पेराई से नौ किलो 3 ग्राम शक्कर उत्पादन हुआ। वहीं वर्ष 2020-21 में यह बढ़कर 11.21 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। इस साल रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। प्रति क्विंटल गन्ने से 11 किलो 37 ग्राम शक्कर उत्पादन हो रहा है। रिकवरी रेट 10 प्रतिशत से ज्यादा होने पर किसानों को भी फायदा होगा।

इस साल चार लाख क्विंटल खरीदी का लक्ष्य

भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के द्वारा पेराई सीजन 2021-22 में 4.50 लाख मीट्रिक टन गन्ना खरीदी संभावित है। किसानों को गन्ने की परिपक्वता के अनुसार से गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदान की जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ने का समर्थन मूल्य (न्यूनतम लाभकारी मूल्य) 275.50 रुपये प्रति क्विंटल 9.5 रिकवरी निर्धारित की गई है। 10 रिकवरी पर 290 रुपये प्रति क्विंटल मान से भुगतान होगा। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के द्वारा विगत पेराई सीजन 2020-21 में कुल 226 ग्रामों के 10431 अंशधारी कृषकों से कुल 2,55,226 मेट्रिक टन गन्ने की पेराई कर 2,86,321 क्विंटल शक्कर का उत्पादन 11.21 रिकवरी के मान किया गया था, जो कारखाना स्थापना से अभी तक उधातम रिकवरी है। इसका प्रत्यक्ष लाभ गन्ना विक्रेताओं को मिला।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।