• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोंडागांव

स्कॉर्पियो-ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में 5 की मौत, एक ही परिवार के बाप-पुत्र-भतीजे की एकसाथ जली चिता

CG Road Accident: कोंडागांव जिले के मसोरा टोल नाका में बीती रात खराब ख़डी ट्रक के पीछे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घुसी, स्कार्पियो में सवार 5 लोगो की मौके प...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Thu, 20 Nov 2025 04:12:18 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Nov 2025 05:00:55 PM (IST)
स्कॉर्पियो-ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में 5 की मौत, एक ही परिवार के बाप-पुत्र-भतीजे की एकसाथ जली चिता
एक ही परिवार के बाप-पुत्र-भतीजे की एकसाथ जली चिता

HighLights

  1. 12 लोग स्कार्पियो में सवार होकर कोंडागांव थिएटर मूवी देखने गये थे।
  2. बीती रात खराब खड़ी ट्रक के पीछे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घुसी।
  3. स्कार्पियो में सवार 5 लोगो की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोंडागांव। जिले के मसोरा टोल नाका में बीती रात खराब खड़ी ट्रक के पीछे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घुसी, स्कार्पियो में सवार 5 लोगो की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, 7 घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया दो घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर जगदलपुर रिफर किया गया है सभी मृतक और घायल फरसगांव विकास खंड के बड़ेडोंगर भैंसाबेडा निवासी हैं।

वहीं, बड़ेडोंगर भैंसाबेडा में एक किसान के घर में धान मिजाई का काम चल रहा था। काम समाप्त होने के बाद सभी 12 लोग स्कार्पियो में सवार होकर कोंडागांव थिएटर मूवी देखने गये थे तभी वापसी के दौरान मसोरा टोल के पास हादसा हुआ जिसमे शत्रुघ्न मांझी पिता पूसाउ राम मांझी उम्र 32 वर्ष, रूपेश मडावी पिता तीजाऊ राम मडावी उम्र 21 वर्ष, लखन मडावी पिता सूदन मडावी उम्र 38 वर्ष भैंसाबेडा बड़ेडोंगर निवासी की सड़क हादसे में मौत हुई


मृतकों में दो छात्र शामिल

मृतक नूतन मांझी पिता सवात राम मांझी उम्र 15वर्ष और भूपेंद्र मंडावी पिता लखन माड़वी उम्र 16 वर्ष यह दोनों कक्षा 11 वीं के छात्र थे, जो बड़ेडोगर के हाई सेकेंडरी अध्ययनरत थे।

जिसमे एक ही परिवार पिता, पुत्र और भतीजे की मौत होने के चलते तीन लोगो का दाह संस्कार किया गया और एक भतीजा अभी भी कोमा में है और एक अलग परिवार के दो सदस्यों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया ।

शोक में डूबा परिजन और ग्रामवासी

ग्राम बड़ेडोंगर भैंसाबेडा के 5 ग्रामीणों की हादसे में हुई मौत हुई, जिससे परिजनों और ग्राम वासियो को झकझोर के रख दिया समस्त ग्राम में शौक की लहर और चारो ओर मातम पसारा है स्थानीय व्यपारियों ने भी प्रतिष्ठान बंद कर मृतको को श्रद्धांजलि दी ।

ग्रामीणों ने कहा हादसे की हो जाँच

NH 30 कोंडागांव मसोरा टोल नाके में खराब खडी ट्रक के कारण हादसा हुआ था जिसके चलते गांव के 5 ग्रामीणों को मौत हो गई और 4 लोग घायल हुये है जिनकी हालात भी नाजुक है वाहन खराब होने पर टोल संचालित करने वाले की वाहन हटाने की जिम्मेदारी होती परन्तु टोल के समीप ही खराब वाहन खडे वाहन को नहीं हटाया गया जिसके कारण हादसा हुआ था देखना होगा की जिम्मेदार पर कब होंगी कार्यवाही