• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोंडागांव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Encounter: कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर एनकाउंटर में 13 लाख रुपये के इनामी दो माओवादी मारे गए, एके-47 भी मिली

छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों ने एनका...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 16 Apr 2025 08:22:01 AM (IST)Updated Date: Wed, 16 Apr 2025 10:08:50 AM (IST)
Chhattisgarh Encounter: कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर एनकाउंटर में 13 लाख रुपये के इनामी दो माओवादी मारे गए, एके-47 भी मिली
छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खिलाफ जारी है सुरक्षाबलों का अभियान। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. प्रदेश में माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी, कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर एनकाउंटर।
  2. एनकाउंटर में मारे गए एक माओवादी पर 8 लाख और दूसरे पर 5 लाख रुपये का था इनाम।
  3. इनके पास एके-47 मिलने से यह माना जा रहा है कि इनमें से एक बड़े कैडर का माओवादी है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव-नारायणपुर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों को माओवाद विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। जिले के किलम-बरगुम मरकाम पाल के घने जंगलों में मंगलवार शाम डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम की माओवादियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें दो माओवादी मारे गए हैं।

मारे गए माओवादियों की पहचान पूर्वी बस्तर डिवीजन के डिविजनल कमांडर हलदर (डीवीसीएम) और एरिया कमांडर रामे (एसीएम) के रूप में हुई है। इन दोनों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था, इनमें हलदर पर 8 लाख और रामे पर 5 लाख रुपये का इनाम था।


माओवादी दस्तावेज बरामद किए

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से एक एके-47 राइफल, अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री और माओवादी दस्तावेज बरामद किए हैं। इनसे माओवादियों की भविष्य की गतिविधियों और नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

naidunia_image

यह मुठभेड़ कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सीमा से लगे क्षेत्र में हुई, जहां माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने 15 अप्रैल को जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया था।

इलाके में सर्च ऑपरेशन

सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके को पूरी तरह खंगाला जा रहा है ताकि किसी और नक्सली की मौजूदगी या विस्फोटकों की आशंका को टाला जा सके। अधिकारियों ने बताया है कि मुठभेड़ और अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी सर्च ऑपरेशन के पूर्ण होने के बाद साझा की जाएगी। यह कार्रवाई राज्य में माओवादी गतिविधियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों की मजबूत रणनीति और बढ़ती सख्ती का संकेत है।