• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोंडागांव

छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार कश्यप का काफिला हादसे का शिकार, अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, एक महिला सहित 5 घायल

नेशनल हाईवे-30 पर रविवार दोपहर वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप का काफिला हादसे का शिकार हो गया। घोड़ागांव के पास सामने से आ रही स्कार्पियो ने पहले मं...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 07:56:31 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 07:56:31 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार कश्यप का काफिला हादसे का शिकार, अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, एक महिला सहित 5 घायल
मंत्री केदार कश्यप की इनोवा से टकराई स्कॉर्पियो।

HighLights

  1. मंत्री केदार कश्यप की इनोवा से टकराई स्कॉर्पियो
  2. घोड़ागांव के पास काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार
  3. वाहन के उड़े परखच्चे, 6 पुलिसकर्मी हुए घायल

नईदुनिया न्यूज, कोंडागांव। नेशनल हाईवे-30 पर रविवार दोपहर वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप का काफिला हादसे का शिकार हो गया। घोड़ागांव के पास सामने से आ रही स्कार्पियो ने पहले मंत्री की इनोवा को साइड से टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित स्कार्पियो काफिले में चल रहे फालो वाहन से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फालो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार पुलिसकर्मियों और चालक को चोटें आईं। मंत्री केदार कश्यप समेत उनकी कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ।

सामने से आ रही स्कार्पियो काफिले में घुसी

बताया जा रहा है कि मंत्री अपने गृहग्राम फरसागुड़ा से कोंडागांव की ओर आ रहे थे। जुनवानी-घोड़ागांव के पास काफिला एनएच-30 से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्कार्पियो काफिले में घुस गई। पहले उसने मंत्री की इनोवा को टक्कर मारी और फिर पीछे चल रहे फालो वाहन से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


मंत्री के पीए सहित चार घायल रायपुर रेफर

घायलों को कोंडागांव जिला अस्पताल लाया गया। सीएमएचओ डा. आरके चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल की मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया था। घायलों का उपचार किया गया और गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किए जाने की जानकारी दी गई।

घायलों में मंत्री के पीए अनुराग शर्मा को सीने में दर्द की शिकायत बताई गई है। फालो वाहन चालक सुनील कुमार मौर्य के सिर, चेहरे और पैर में चोट आई है। प्रधान आरक्षक राजेश नेताम के सिर में गंभीर चोट बताई गई है। आरक्षक संगलिन उसेंडी के सिर में गंभीर चोट आई है। इन सभी को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। आरक्षक त्रिलोत्मा मदरू के सिर, सीने, पीठ और दाहिने हाथ में चोट लगी है, जबकि आरक्षक नर्मदा मरकाम के सिर और बाएं कंधे में चोट बताई गई है।

घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे मंत्री

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मंत्री केदार कश्यप कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी ली। कोंडागांव विधायक लता उसेंडी और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के भी अस्पताल पहुंचने की जानकारी है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की बेटियों ने किया कमाल... कबाड़ से तैयार गैजेट, दीवारों पर गंदगी बजेगा अलार्म और बस्तों से निकलेगा छाता

ऐसे ही हादसे में घायल हुए थे विधायक देव

इससे पहले बस्तर से ही जगदलपुर विधायक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी जुलाई में सड़क हादसे में घायल हुए थे। बागेश्वर धाम से लौटते समय उत्तर प्रदेश के ललितपुर क्षेत्र में उनकी कार ट्रक से टकरा गई थी। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए झांसी से दिल्ली ले जाया गया। बाद में नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में उनका आपरेशन हुआ।

ऑपरेशन के बाद किरण देव फिलहाल नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ भवन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। 21 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की और स्वास्थ्य की जानकारी ली। लगातार सामने आए इन दोनों हादसों में राहत की बात यह रही कि जनप्रतिनिधि सुरक्षित रहे।