• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोंडागांव

कोंडागांव-कांकेर के जंगल में लगी आग, वन विभाग में हड़कंप, धमतरी में आग से चना, गेहूं और सरसों की फसल जलकर राख

Massive Fire: कोंडागांव वनमंडल के नारंगी वन परिक्षेत्र में RF-843 जंगल में भीषण आग लगने से वन विभाग में हड़कंप मच गया।

By Anup SrivastavaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 14 Mar 2026 08:45:03 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Mar 2026 08:55:29 AM (IST)
कोंडागांव-कांकेर के जंगल में लगी आग, वन विभाग में हड़कंप, धमतरी में आग से चना, गेहूं और सरसों की फसल जलकर राख
आग को बुझाने में जुटा वन अमला

HighLights

  1. आरएफ-843 क्षेत्र में तेजी से फैली भीषण आग
  2. 15-20 जलाऊ लकड़ी के चट्टे आग की चपेट में
  3. पहली बार दमकल गाड़ी जंगल के अंदर भेजी

नईदुनिया न्यूज, कोंडागांव: कोंडागांव वनमंडल के नारंगी वन परिक्षेत्र में जंगल में भीषण आग लगने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर आरएफ-843 के जंगल में लगी आग तेजी से फैलने लगी, जिससे हालात गंभीर हो गए। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है।

लकड़ी के चट्टे आग की चपेट में

जानकारी के अनुसार जंगल में रखे लगभग 15 से 20 जलाऊ लकड़ी के चट्टे आग की चपेट में आ गए। आग की तीव्रता को देखते हुए वन विभाग ने पहली बार दमकल गाड़ी को जंगल के अंदर तक पहुंचाकर आग बुझाने का प्रयास किया। इससे पहले जंगल के अंदर दमकल वाहन ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी थी।


वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बुझाने का प्रयास

घटना की सूचना मिलते ही संयुक्त डीएफओ, एसडीओ और रेंजर सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मिलकर आग पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार मशक्कत कर रही है।

कर्मचारियों की हड़ताल से बढ़ी चुनौती

इधर वन विभाग के मैदानी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर DFO के खिलाफ आंदोलन और हड़ताल पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि विभागीय स्तर पर मनमानी के कारण उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है।

वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस समय जंगलों में आग लगने का खतरा अधिक रहता है, इसलिए सभी कर्मचारियों का सहयोग जरूरी है। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो आसपास के वन क्षेत्रों और वन्यजीवों को भी नुकसान हो सकता है। फिलहाल वन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।