• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां की हत्या करने के बाद तीन दिन तक बेटा खाता रहा मांस

0 नईदुनिया पᆬॉलोअप 0 पकड़े गए आरोपित का दिल दहलाने वाला खुलासा 0 शक्तिशाली तांत्रिक बनने सिर काटकर चढ़ाया 0 शरीर के कई टुकड़े कर चूल्हे में जलाया, खून भी...और पढ़ें

By Edited By:
Publish Date: Mon, 21 Jan 2019 08:24:58 AM (IST)Updated Date: Mon, 21 Jan 2019 08:24:58 AM (IST)
मां की हत्या करने के बाद तीन दिन तक बेटा खाता रहा मांस

0 नईदुनिया पᆬॉलोअप

0 पकड़े गए आरोपित का दिल दहलाने वाला खुलासा

0 शक्तिशाली तांत्रिक बनने सिर काटकर चढ़ाया

0 शरीर के कई टुकड़े कर चूल्हे में जलाया, खून भी पीया

फोटो नंबर-20केओ17- पुलिस गिरफ्त में आरोपित दिलीप लाल ।

लीड

कोरबा । नईदुनिया प्रतिनिधि

टंगिया से मां की हत्या करने के बाद शव को कई टुकड़े में काटने वाले आरोपित को पुलिस ने आखिरकार 18 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के डर से जंगलों की खाक छान रहे आरोपित ने मां की हत्या करने की जो वजह बताई, उसे सुन पुलिस कर्मी भी सिहर उठे। हमेशा तंत्र मंत्र में उलझे रहने वाले आरोपित ने और अधिक शक्तिशाली तांत्रिक बनने मां का सिर काट भगवान में चढ़ा दिया। कू्ररता की पराकाष्ठा तो यह है कि तीन दिन तक वह न केवल हत्या करने के बाद मां के शव से रिस रहे खून को पीता रहा, बल्कि मांस भी पूजा स्थल में चढ़ाया और उसे प्रसाद के रूप में खाया।

यह सनसनीखेज घटना 31 दिसंबर 2018 की है। जब सभी नए वर्ष के आगमन की तैयारी में जुटे थे, तब पाली के रामाकछार गांव के रींवादहपारा में रहने वाला दिलीप लाल (25) सुबह 10.30 बजे दिल दहला देने वाली इस घटना को अंजाम दे रहा था। कोरबी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले लोदे गांव में पकड़ा गया आरोपित दिलीप ने पुलिस के सामने जो खुलासा किया है उसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। उसने बताया है कि वह काफी दिनों से तंत्र मंत्र कर रहा था और उसे यह मालूम था कि यदि वह किसी मनुष्य की बलि देकर तंत्र साधना करेगा तो उसकी ताकत कई गुना अधिक बढ़ जाएगी और वह महाशक्तिशाली हो जाएगा। इस फेर में वह जिस मां सुमरिया बाई (50) ने उसे जन्म दिया था, उसकी ही बलि चढ़ा दी। घर में रखे टंगिया से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। हैवानियत की हद उस वक्त पार हो गई जब वह शव को कई टुकड़ों में विभक्त कर चूल्हे में जला दिया। अंधविश्वास कहें या फिर सरफिरे बेटे का कारनामा। उसने पहले खून पीया फिर काटे गए मांस को पूजा स्थल पर चढ़ाकर प्रसाद बतौर उसे खाया। ऐसा वह पूरे तीन दिन तक करता रहा। शायद वह आगे भी कुछ दिनों तक यह क्रम जारी रखता पर उसके अपने ही एक रिश्तेदार समारिन बाई जो इस पूरे घटनाक्रम की चश्मदीद गवाह है, का सब्र का बांध टूट गया और उसने गांव के कुछ लोगों को इस घटना की जानकारी दी। सूचना पुलिस तक पहुंची और घटना के चौथे दिन मौके पर पुलिस पहुंची तो शव के नाम पर केवल जले हुए अवशेष ही हाथ लगे। पुलिस ने इस मामले में धारा 302, 201 के तहत मामला पंजीबद्ध कर दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है।


घर के पास से गुजर रही समारिन देखकर दहल उठी

गांव के ही समारिन बाई इस घटनाक्रम की चश्मदीद गवाह है। सुमरिया बाई घर के बाहर आंगन में खाट पर लेटी थी। इस दौरान दिलीप ने टंगिया से उसका गर्दन काटकर अलग कर दिया और वहीं गर्दन से रिस रहे खून को पीने लगा। यह देख समारिन बाई दहल उठी। मौके से भाग निकलने में ही उसने भलाई समझी। इस कदर डरी सहमी थी कि वह तीन दिन तक जुबान नहीं खोली। आरोपित तीन दिन बाद भी नजर नहीं आया, तब उसने गांव के कुछ लोगों को यह बात बताई।

मां गिड़गिड़ाती रही, पर बेटे का दिल नहीं पसीजा

आरोपित के बयान से खुलासा हुआ है कि हत्या करने से पहले पुत्र दिलीप लाल ने अपनी मां से कहा कि वह शक्तिशाली तांत्रिक बनना चाहता है, इसलिए वह उसकी बलि चढ़ाएगा। मां उसके सामने गिड़गिड़ाती रही पर उसने उसकी एक न सुनी और खटिया में सोए अवस्था में ही गर्दन पर धारदार टंगिया दे मारा। इसके बाद हाथ पैर तथा शरीर के अन्य अंगों को काटकर अलग किया। हैरत की बात तो यह है कि पकड़े जाने के बाद भी आरोपित के चेहरे में जरा भी शिकन नजर नहीं आया। उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं।

वर्षों पहले बिलासपुर में सुर्खियों में आया था कंकर

वर्षों पहले बिलासपुर में कंकर नाम का एक मानसिक रोगी व्यक्ति के मानव मांस खाने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। श्मशानघाट में शव दफनाने या जलाए जाने के बाद जैसे ही लोग वापस घर लौटते थे, वह शव को बाहर निकाल भक्षण किया करता था। यह मामला उससे भी कहीं ज्यादा विभत्स है। दिलीप लाल ने अपनी जीवित मां को ही काटकर उसका मांस खाया और खून पी गया। इसे अब तक का सबसे जघन्य अपराध माना जा रहा है।

ऐसे गुजरे पᆬरारी के 18 दिन

घटना के बाद से आरोपित दिलीप लाल पुलिस से भागता फिर रहा था। जंगल में छिपा आरोपित लोगों के घरों में जा धमकता और भूखे होने की गुहार लगाते हुए किसी तरह भोजन प्राप्त कर लिया करता था। जिस दिन भोजन का इंतजाम न हो उस दिन जंगल में कंदमूल खाकर ही गुजारा कर रहा था। आम धारणा यही है कि दिलीप मानसिक रोगी का शिकार है पर जिस तरह से वह 18 दिन तक पुलिस को छकाता रहा, उसे मद्देनजर रख यह नहीं कहा जा सकता कि पूरी तरह मानसिक रोगी है। ऐसा कई बार हुआ कि सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वह गायब हो गया। पुलिस को इनाम भी घोषित करना पड़ा। अंततः पुख्ता सूचना मिलने पर शनिवार को कोरबी चौकी के लोदे ग्राम के पास पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपित ने तंत्र मंत्र शक्ति बढ़ाने के लिए हत्या करने का अपराध स्वीकार किया है। उसने सिर काटकर भगवान को चढ़ाने के साथ खून पीने व तीन दिन तक मांस खाने की भी स्वीकारोक्ति की है। हत्या व साक्ष्य छुपाने के अपराध में गिरफ्तार किया गया है।

- जयप्रकाश बढ़ई, एएसपी