• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Korba News: दो महीने पहले हुई थी मौत, अब कब्र खोदकर निकालेंगे शव, ताकि खुल सके राज

कोरबा में दो महीने बाद कब्र खोद कर शव को बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक के परिजनों को शक है कि युवक की मौत बिमारी से नहीं किसी अन्य का...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 27 Jun 2025 11:04:46 AM (IST)Updated Date: Fri, 27 Jun 2025 11:10:59 AM (IST)
Korba News: दो महीने पहले हुई थी मौत, अब कब्र खोदकर निकालेंगे शव, ताकि खुल सके राज
कब्र से शव निकालकर किया जाएगा पोस्टमार्टम (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. कब्र से शव निकालकर किया जाएगा पोस्टमार्टम
  2. दो महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत
  3. परिजनों ने प्रशासन से लगायी शव जांच की गुहार

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: कोरबा में दो महीने बाद शव को कब्र से निकालकर उसका पोस्टमार्टम और अन्य जांच किए जाएंगे। संदिग्ध परिस्थिति में हुई युवक की मौत के दो माह बाद शव को कब्र से बाहर निकाल जांच की जाएगी। स्वजन की मांग पर प्रशासन ने युवक की कब्र खोदने की अनुमति दी है।

बता दें कि मामला बालको थाना क्षेत्र का है। जहां रूमगरा निवासी तबरेज रजा 24 वर्ष अप्रैल 2025 में स्थानीय ठेकेदार अरुण पाल के साथ ओडिशा के रायगढ़ा में स्थित अलमिना पावर प्लांट में काम करने गया था। 15 दिन बाद 19 अप्रैल को ठेकेदार ने तबरेज के स्वजन को जानकारी दी कि तबरेज की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।


मामूली बीमारी बताते हुए ठेकेदार ने स्वजन को ओडिशा आने से मना कर दिया। बाद में वह सीधे लाश लेकर कोरबा पहुंच गया और यहां युवक का अंतिम संस्कार किया गया। मामले में युवक के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हो पाया था, जिससे मौत के कारण को लेकर संदेह है।

ठेकेदार पर लगाया आरोप

स्वजन ने मामले में संदेह जताते हुए पर कलेक्टर से जांच की मांग की थी। इस प्रशासन ने कब्र खोज कर जांच करने की अनुमति दी है। अब फिर से कब्र खोदकर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। मृतक के पिता नजर इमाम ने ठेकेदार पर मामला छिपाने का आरोप लगाया है।

मृतक के पिता नजर इमाम ने बताया कि तबरेज अपने 15 साथियों के साथ ओडिशा गया था। वहां वह ड्राइवरी और सुपरवाइजर का काम करता था और रोज फोन पर बात करता था। इस दौरान वह स्वस्थ था और उसे कोई बीमारी नहीं थी। 19 अप्रैल की सुबह ठेकेदार ने फोन कर बताया कि बेटे के हाथ पैर में अकड़न हो रही है। तब मैंने इलाज की बात कही थी। अब इलाज हुआ या नहीं, ये पता नहीं चल पाया। शाम को फिर फोन आया कि उसकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें: तेंदूपत्ता बोनस घोटाला: 7 करोड़ की प्रोत्साहन राशि गबन करने वाले 4 वनकर्मी सहित 11 गिरफ्तार

प्रशासन से पोस्टमार्टम की अनुमति

वहीं मृतक के पिता का कहना है कि मामूली बीमारी से मौत नहीं हो सकती। स्वजन का कहना है कि उन्होंने पहले पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उन्होंने कलेक्टर के समक्ष गुहार लगाई। अब प्रशासन ने कब्र खोदकर पोस्टमार्टम की अनुमति दी है।

बता दें कि शव का पोस्टमार्टम समेत अन्य सभी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक सामने आएगा। फिलहाल ठेकेदार अरुण पाल को भी ओडिशा से कोरबा बुला लिया गया है। एक-दो दिन में कब्र की खुदाई हो सकती है।