• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG : फिर फटा सरकारी मोबाइल, CMO ने कहा, बदल देंगे

गौरतलब है कि जिले में वितरित किए गए स्मार्टफोन फटने का यह तीसरा मामला है।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 05 Sep 2018 04:03:34 AM (IST)Updated Date: Wed, 05 Sep 2018 12:46:49 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
CG : फिर फटा सरकारी मोबाइल, CMO ने कहा, बदल देंगे

कटघोरा, कोरबा । संचार क्रांति योजना के तहत बांटे जा रहे स्मार्टफोन में लगातार शिकायतें सामने आ रही है। कटघोरा क्षेत्र में एक मोबाइल के ब्लास्ट होने का नया मामला सामने आया है। पीड़ित ने मोबाइल चार्जिंग में लगाया था, इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। सीएमओ के समक्ष शिकायत की गई, इस पर सीएमओ ने मोबाइल बदलने का आश्वासन दिया है।

नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक तीन में निवासरत प्रकाश पाल का कहना है कि शासन की स्काई योजना के तहत उसे मोबाइल प्रदान किया गया था। बीती रात जब वह अपने कमरे के एक टेबल में मोबाइल रख कर चार्ज कर रहा था, तभी अचानक मोबाइल ब्लास्ट हो गया। आवाज सुनकर जब कमरे में गया, तब मोबाइल से धुआं उठ रहा था।


घटना के वक्त वहां कोई नहीं था, इससे अप्रिय घटना नहीं हुई। प्रकाश पाल मंगलवार की सुबह अपना क्षतिग्रस्त मोबाइल लेकर नगरपालिका कार्यालय पहुंचा और सीएमओ प्रवेश चंद्र कश्यप के समक्ष शिकायत की।

इस पर सीएमओ कश्यप ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि जिले में वितरित किए गए स्मार्टफोन फटने का यह तीसरा मामला है। ब्लास्ट होने की वजह कोई स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है, पर जानकारों का कहना है कि गलत ढंग से चार्जिंग किए जाने से घटना हो रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।