• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का एक साल पूरा, मुख्यमंत्री ने जारी की ‘विष्णु की पाती’... आज कोरबा को देंगे 625 करोड़ की सौगात

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद से विकास कार्यों पर विशेष जोर रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को कोरबा आ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 12 Dec 2024 12:40:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Dec 2024 12:48:20 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का एक साल पूरा, मुख्यमंत्री ने जारी की ‘विष्णु की पाती’... आज कोरबा को देंगे 625 करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया डोम (फोटो नईदुनिया)

HighLights

  1. 1.40 घंटे कोरबा में रहेंगे मुख्यमंत्री
  2. 250 विकास कार्यों का भूमिपूजन
  3. 34 कार्यों का करेंगे लोकार्पण

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को अपने 1.40 घंटा कोरबा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर दांपत्य जीवन में प्रवेश करने वाले 102 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। इसके साथ ही 400 से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न सामग्री का वितरण करेंगे। साथ ही 250 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 34 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय के साथ विशिष्ठ अतिथि के रुप में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा प्रेम चंद पटेल, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, विधायक पाली तानाखार तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम, महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, सभापति श्याम सुंदर सोनी, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव करेंगे।


34 लोकार्पण कार्यों में ये हैं प्रमुख

  • पीडब्ल्यूडी (सेतु) द्वारा कटघोरा ब्लाक में दीपका-जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग में सलिहा नाला पर 4.85 करोड़ की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल
  • ग्राम पंचायत सपलवा में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन अंतर्गत 62.83 लाख राशि की लागत से निर्मित नवीन हाई स्कूल भवन
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 2.76 करोड़ की लागत से बालको से गढ़उपरोड़ा वाया सतरेंगा मार्ग में पुल का निर्माण कार्य
  • जल जीवन मिशन योजनांतर्गत 2.63 करोड़ राशि की लागत से एकल ग्राम योजना
  • 1.93 करोड़ की लागत से वृद्धाश्रम का नवीनीकरण कार्य
  • वार्ड 16 में भवानी मंदिर कोहड़िया नया पुल से प्रगति नगर मोड़ तक प्रदाय व्यवस्था के तीन कार्य
  • 1.87 करोड़ की लागत से जिला चिकित्सालय के स्टाफ क्वार्टर समेत अन्य निर्माण कार्य

सरकार का एक साल पूरा, विष्णु की पाती पत्रिका का विमोचन

सरकार में एक साल पूरा होने के मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ पत्रिका का विमोचन किया। इस मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि कल हमारी सरकार की एक वर्ष पूरे हुए हैं। यह साल विकास के लिए समर्पित रहा है। 13 दिसंबर को हमारी सरकार ने शपथ ली थी और इस दौरान विकास के कई आयाम

स्थापित किया। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहां की पूर्व सरकार ने लोगों को धोखे में डाल दिया था। लोगों के विश्वास को हमारी सरकार ने काम करने का प्रयास किया।

naidunia_image

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा की छत्तीसगढ़ की जनता बहुत समझदार है। इसलिए भाजपा को जनादेश दिया है। ये विष्णु का सुशासन है।

विष्णु देव ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने यहां के मतदाताओं ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया और हम लोग को बड़ा जनादेश देकर सरकार में बैठाया तो हम लोगों ने वादा किए थे, उसे पूरा किया।