कटघोरा। नईदुनिया न्यूज
देश की प्रगति में विद्यार्थी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। सशक्त राष्ट्र के निर्माण में उन्हें अपना दायित्व सुनिश्चित कर निरंतर प्रयासरत् रहना चाहिए। छात्रशक्ति में ही राष्ट्र की शक्ति निहित है, जो तभी संभव है, जब विद्यार्थी कुशल व्यक्तित्व और कुशल नेतृत्व का गुण धारण करें। विश्वशक्ति के रूप में अग्रसर हो रहे भारत और भारत के युवाओं के लिए स्वयं को साबित करने का यही श्रेष्ठ अवसर है, जिसे उन्हें समझना होगा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अपना 70वां स्थापना दिवस मनाया। राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के विषय पर यह बातें हेमंत माहुलिकर ने सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीएसईबी पश्चिम में आयोजित समारोह के दौरान कही। उन्होंने समारोह में मौजूद विद्यार्थियों व नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने प्रेरित किया। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिसमें दर्री-जमनीपाली नगर इकाई के नगर अध्यक्ष खेम सिंह को बनाया गया है।नगर मंत्री के पद पर उमेश साहू के नाम की घोषणा की गई। इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया। सभा के दौरान नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों ने दिए गए दायित्व का निर्वहन जिम्मेदारीपूर्वक करने का संकल्प लिया।
बाक्स
टेकराम अध्यक्ष, विवेक महानगर मंत्री
पᆬोटो नंबर-13केओ22- समारोह में मौजूद कार्यकर्ता ।
सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी में भी परिषद का स्थापना मनाया गया। कोरबा महानगर अध्यक्ष के पद पर टेकराम, महानगर मंत्री विवेक राजवाड़े व शुभमदीप को उपाध्यक्ष पद दिया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कोरबा महानगर की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रचार-प्रसार प्रमुख सौरभ यादव, विकास केंवट, सौरभ पांडे, अभिनव कश्यप, तकनीकी प्रमुख निलेश अग्रवाल, अजय यादव, क्रीड़ा प्रमुख कुनाल सिंह, सांस्कृतिक प्रमुख प्रिया प्रजापति मनोनीत किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभाविप के कोरबा जिला संयोजक दिव्यांश अग्निहोत्री, जिला छात्रा प्रमुख श्रद्धा साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र साहू उपस्थित थे।
बाक्स
सूरज को महाविद्यालय प्रमुख का दायित्व
कार्यकारिणी के अन्य पदों में महाविद्यालय प्रमुख का दायित्व सूरज तांडेकर को मिला। सहप्रमुख अजय बरेठ, कोषाध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत, नगर सह मंत्री अभिनव शर्मा, नकुल, विकास, शिल्पी कुंडु, कार्यालय मंत्री प्रतीक पराशर, महाविद्यालय सह प्रमुख अजय बरेठ, शुभम लहरे, विद्यालय प्रमुख प्रशांत यादव, सह प्रमुख रौशन, दीपक, शैलेंद्र, चंद्रप्रकाश, छात्रा प्रमुख लख्मी, सह प्रमुख निशा, आरती साहू, जनजाति प्रमुख अजय कंवर, एसएफडी प्रमुख राकेश कुमार, एसएफडी सह प्रमुख का दायित्व मोंटी, विमल यादव, विशाल साहू, विशाल मानिकपुरी को दिया गया।