कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। खेलों में हार जीत तो लगी रहती है। अनुशासित खिलाड़ी हर हार से सबक लेकर जीत की ओर आगे बढ़ता है। खेल में जीतना या हारना महत्वपूर्ण तो है लेकिन उससे भी विशेष बात यह है कि खेल को कितने अनुशासन से खेला गया।
यह बात महापौर राजकिशोर प्रसाद ने एसईसीएल के सेंट्रल वर्कशाप मैदान में आयोजित महिला खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान समापन समारोह में कही। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित खेल स्पर्धा में पांच खेल शामिल किए गए थे। एथलेटिक्स, व्हालीबाल, फुटबाल, रस्साकस्सी, कबड्डी, कुश्ती और तीरंदाजी जैसे खेलों में जिले के पांचों विकासखंड से 150 स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 100 मीटर दौड़ विजेता शशि रानी, उप विजेता हर्षिका रही। इसी तरह 200 मीटर दौड़ में विजेता हर्षिका, उप विजेता नंदिनी ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में मनीषा को विजेता और रेशमी चौहान हो उप विजेता घोषित की गई। 800 मीटर दौड़ में चांदनी धुर्वे पहले स्थान पर रही और दिव्या को दूसरा स्थान मिला। 1500 मीटर दौड़ में भी विजेता चांदनी धुर्वे प्रथम स्थान पर रही। मनीषा दास को उप विजेता घोषित किया। 3000 मीटर विजेता चांदनी धुर्वे, उपविजेता मनीषा दास रही। रिले रेस में चांदनी धुर्वे, रेशमी चौहान, ज्योत्सना, नेहा विजेता घोषित की गई। उपविजेता चंद्रिका, रंजीता, सुप्रिया, सरोजिनी बनी। गोला फेक में प्रथम स्थान पर पूजा चौहान रही, दूसरे स्थान पर ज्योत्स्ना रही। ऊंची कूद में विजेता ज्योत्सना रहीं वहीं उप विजेता मंजू को घोषित को घोषित कियाा गया। भाला फेक में विजेता मधु लता और उप विजेता दीक्षा यादव रही। फुटबाल प्रतियोगिता में पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक की टीम ने बाजी मारी। कोरबा को उप विजेता का ट्राफी मिला। व्हालीबाल प्रतियोगिता में कोरबा पहले स्थान पर रहा वहीं कटघोरा की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। रस्साकशी में करतला की टीम ने जीत हासिल की पाली दूसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह में निगम के सभापति श्याम सुंदर ने खिलाड़ियों का अपने उद्बोधन से उत्साह वर्धन किया। खेल को संपन्ना् कराने में जिला क्रीडाधिकारी प्यारे लाल चौधरी और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी राम कृपाल साहू का का विशेष योगदान रहा। आयोजन में निर्णायक की भूमिका में पर्यवेक्षक अनूप राय, पीटीआई देवेंद्र सिंह राजपूत, महेश कुमार केवट, रामनारायण डडसेना, अजीत शर्मा ,कौशल सोनवानी, नवल उपाध्याय, अमित सिंह ,सुमित सिंह, गोपाल दास, नैतिक दास, सुषमा राज ,हरदेव कुर्रे, दिलीप कुर्रे, कृष्णा गढ़वाल, विशाल दुबे ,देवेंद्र महतो, प्रदीप मीज, सनी केवट, सनत केलकर, उमेश राजपूत, विवेकानंद गोपाल, संदीप गौराहा, एन मुले, शिवम कुमार प्रजापति, कुमारी सोमिया मिश्रा, अशोक नायक ,नेहा, राम कपूर कुर्रे सुनील पांडे, सारिका आदि शिक्षक रहे।