• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा में अवैध शराब पकड़ने पहुंची आबकारी टीम पर हमला, डंडे से पीटा, एसआई की स्कॉर्पियो के शीशे भी तोड़े

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम बरपाली में अवैध शराब के खिलाफ छापामार कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 28 Jan 2026 03:15:33 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 Jan 2026 03:15:33 PM (IST)
कोरबा में अवैध शराब पकड़ने पहुंची आबकारी टीम पर हमला, डंडे से पीटा, एसआई की स्कॉर्पियो के शीशे भी तोड़े
कोरबा में अवैध शराब पकड़ने पहुंची आबकारी टीम पर हमला (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. कोरबा में आबकारी टीम पर हमला
  2. हमले में एक सदस्य को चोट आई है
  3. एसआई का वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। जिले के ग्राम बरपाली में अवैध शराब के खिलाफ छापामार कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में आबकारी अमले के एक सदस्य को चोट आई है, जबकि उपनिरीक्षक (एसआई) के निजी वाहन में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

आबकारी वृत्त कोरबा (आंतरिक) कार्यालय में पदस्थ आबकारी उपनिरीक्षक जया मेहर अपनी टीम के साथ निजी वाहन स्कॉर्पियो से थाना श्यांग अंतर्गत ग्राम बरपाली में फूलना बाई उरांव के घर अवैध शराब के संबंध में छापामार कार्रवाई के लिए पहुंची थीं। कार्रवाई के दौरान गांव की कुछ महिलाएं मौके पर एकत्र हो गईं और बार-बार गांव में आबकारी कार्रवाई किए जाने को लेकर विरोध जताने लगीं।


सरपंच पति ने की आबकारी अमले से बहस

इसी बीच सरपंच पति रामजीवन कंवर कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और आबकारी अमले से बहस करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान जयप्रकाश उरांव ने मारो-मारो कहते हुए डंडे से आबकारी टीम के सदस्य नरेश कुमार राठौर के दाहिने हाथ की कलाई पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोट पहुंची। इसके बाद आरोपितों ने उपनिरीक्षक की स्कॉर्पियो वाहन के सामने के बाएं शीशे पर वार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना के संबंध में उपनिरीक्षक जया मेहर की रिपोर्ट पर थाना श्यांग में आरोपी जयप्रकाश उरांव एवं रामजीवन कंवर के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इनमें धारा 324(3) तहत खतरनाक हथियार या साधन से चोट पहुंचाना, धारा 115(2) जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने, धारा 221 लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन में बाधा डालने तथा धारा 3(5) के तहत सामूहिक रूप से अपराध किया जाना शामिल है।

यह भी पढ़ें- सतना में 5 साल की मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, चेहरा बुरी तरह नोचा; हालत गंभीर

दो माह पहले उरगा क्षेत्र में बंधक बनाकर की गई थी पिटाई

जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आबकारी अमले को लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अभी दो महीने पहले उरगा थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम अवैध शराब के आरोप में कार्रवाई करने पहुंची थी, तभी ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया था। टीम प्रभारी नारायण सिंह कंवर को करीब ढाई घंटे तक बंधक बनाया गया। मुखबिर प्रमोद देवांगन तथा चालक दोनों की पिटाई की गई और स्कॉर्पियो वाहन में भी तोड़फोड़ की गई।