• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

'दोस्त-दोस्त ना रहा, प्यार-प्यार ना रहा...'; कोरबा में दोस्त ने ही दोस्त को कूट दिया!

प्रेम विवाह के बाद पत्नी के मायके चले जाने से परेशान एक युवक के साथ उसके ही करीबी दोस्त द्वारा धोखा देने और जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने ...और पढ़ें

By Devendra GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 04:29:36 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 04:29:36 PM (IST)
'दोस्त-दोस्त ना रहा, प्यार-प्यार ना रहा...'; कोरबा में दोस्त ने ही दोस्त को कूट दिया!
प्रतीकात्मक चित्र इंटरनेट से लिया गया

HighLights

  1. प्रेम विवाह के बाद घर आता-जाता था दोस्त, पत्नी मायके गई तो शुरू हुआ विवाद
  2. घर में घुसकर पीटा और दबाया गला, पसान थाने में केस दर्ज
  3. मारपीट के दौरान गला दबाए जाने से पीड़ित को अंदरूनी चोटें आई हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: प्रेम विवाह के बाद पत्नी के मायके चले जाने से परेशान एक युवक के साथ उसके ही दोस्त ने कथित रूप से मारपीट कर दी। आरोप है कि दोस्त ने अपने भाई के साथ मिलकर युवक की पिटाई की, गला दबाया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

ग्राम बहरीझोरखी निवासी सुकसेन केरकेट्टा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करीब सात माह पहले उसने ग्राम कटकोना निवासी ज्योति मिंज से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों साथ रह रहे थे। इस दौरान उसके दोस्त रामदुलार का घर आना-जाना था और उसकी पहचान सुकसेन की पत्नी से भी हो गई थी।शिकायत के मुताबिक करीब दो माह पहले पत्नी मायके चली गई। सुकसेन उसे वापस लाने दो-तीन बार कटकोना गया, लेकिन वह नहीं लौटी।


आरोप है कि 19 जुलाई की शाम करीब पांच बजे रामदुलार अपने भाई रामकुमार के साथ उसके घर पहुंचा और पत्नी को लेने जाने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। गाली-गलौज के बाद दोनों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, गला दबाया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मारपीट में सुकसेन के गले में चोट आई है।

पसान पुलिस ने सुकसेन केरकेट्टा की शिकायत पर आरोपित रामदुलार और रामकुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।