• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कलेक्टर, SP का भी डर नहीं... मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइकों से जमकर फोड़े पटाखे

कोरबा में कुछ बाइक राइडरों ने जिला कलेक्टर और एस पी के सामने ही खतरनाक स्टंट किया और मॉडिफाइड साइंलेंसर लगाकर पटाखे फोड़े। अधिकारियों के निर्देश पर पु...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 17 Aug 2025 12:47:10 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 Aug 2025 10:42:56 PM (IST)
कलेक्टर, SP का भी डर नहीं... मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइकों से जमकर फोड़े पटाखे
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी और जब्त बाइक

HighLights

  1. कलेक्टर और एसपी के सामने ही ट्रैफिक नियम तोड़े
  2. बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा की स्टंटबाजी
  3. 8 बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई, दी चेतावनी

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के सामने ही तेज गति, खतरनाक स्टंट और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के माध्यम से उपद्रव फैलाने वाले 8 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन युवकों को पुलिस का जरा भी भय नहीं था और स्टंटबाजी करते रहे। यह नजारा देख शहर के लोग और दोनों अधिकारी हैरान रह गए।

मामला मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत एनसीडीसी स्कूल से लगे मुड़ापार हेलीपेड का है। महापौर संजूदेवी राजपूत, कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी एनसीडीसी स्कूल में आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अधिकारी जब हेलीपेड की ओर से घंटाघर की ओर लौट रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार बाइकों का एक झुंड वहां से गुजरा। इन बाइकर्स ने न केवल खतरनाक स्टंट दिखाना शुरू किया, बल्कि मॉडिफाइड साइलेंसर से ऐसी आवाजें निकालनी शुरू कर दीं, जैसे कोई पटाखे फोड़ रहा हो।


युवकों की इन हरकत से पास खड़े स्कूली बच्चे और बुजुर्ग डरकर पीछे हट गए। इन बाइकर्स ने कलेक्टर और एसपी के सामने ही हेलीपेड पर बाइकों से पटाखे फोड़ दिए। घटना के बाद अधिकारियों ने इन युवकों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया। पुलिस ने टीम गठित कर मुख्य सड़कों, नाकेबंदी प्वाइंट और चेकिंग प्वाइंट पर 8 बाइक चालक को पकड़ा।

ये युवक पकड़े गए

  • सीजी 12 बीएच 4371, प्रथम वायवाची, 23 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती कोरबा
  • सीजी 12 बीएच 3758, आशीष सिंह, 19 वर्ष, निवासी एमपी नगर
  • सीजी 11 बी 6563, शशिकांत खुट्टे, 21 वर्ष, निवासी अस्पताल के पीछे थाना सिविल लाइन
  • सीजी 12 एबी 4872, प्रदुम साहू, 19 वर्ष निवासी रजगामार, बालको नगर
  • सीजी 12 बीके 9512, भोला शाह, 23 वर्ष, निवासी साउ पुरानी बस्ती
  • सीजी 12 बीएम 2616, सनी यादव, निवासी चेकपोस्ट, भदरापारा
  • सीजी 12 एडी 3450, शशिकांत नागर, 18 वर्ष निवासी आइटीआइ रोड, रामपुर
  • सीजी 12 बीके 6157, धनराम महंत, निवासी मोतीसागर पारा

सभी के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही मामला न्यायालय पेश किया गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि दोबारा उपद्रव मचाने वालों पर और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसमें वाहन ज़ब्ती और जेल की सजा भी शामिल होगी।

आम लोगों से अपील

पुलिस प्रशासन आम नागरिकों से अपील कर कहा है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहन कर वाहन चलाए, अनावश्यक शोरगुल व स्टंट से बचें तथा सुरक्षित और शांत वातावरण बनाए रखने में सहयोग दें।