• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Internship Alert: कोल इंडिया में 126 पदों पर इंटर्नशिप का मौका… 15 महीने तक मिलेंगे 22,000 रुपए

कोल इंडिया ने अपने नियमों में बदलाव किया है। इसका फायदा उन युवाओं को होगा, जो कोल इंडिया या इसकी सहयोगी कंपनियों में इंटर्नशिप करना चाहते हैं। साथ ही ...और पढ़ें

By Devendra GuptaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Mon, 29 Jul 2024 12:02:40 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jul 2024 01:18:09 PM (IST)
Internship Alert: कोल इंडिया में 126 पदों पर इंटर्नशिप का मौका… 15 महीने तक मिलेंगे 22,000 रुपए
कोल इंडिया सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। यह भारत और विश्व में भी सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी है।

HighLights

  1. कोल इंडिया और इससे जुड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका
  2. अब नियमों में किया गया बदलाव, मिलने वाली राशि बढ़ाई गई
  3. 15 माह की इंटर्नशिप रहेगी, आरक्षण रोस्टर भी लागू होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा (Internship in Coal India)। कोल इंडिया और इसकी सहयोगी कंपनियों में इंटर्नशिप की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने इससे जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इंटर्नशिप के दौरान मिलने वाली राशि बढ़ाकर अब 22,000 प्रति माह कर दी गई है। कुल 126 लोगों को मौका मिलेगा।

चार्टर अकाउंटेंट एवं कंपनी सेक्रेटरी में पहले वर्ष पास करने वालों के लिए इंटर्नशिप नियम में बदलाव किया है। इंटर्नशिप का समय 15 महीने निर्धारित हुआ है। इंटर्नशिप के लिए 126 लोगों को मौका मिलेगा। इसमें आरक्षण रोस्टर भी लागू होगा।


naidunia_image

कोल इंडिया ने बदले पुराने नियम

  • कोल इंडिया प्रबंधन ने हाल ही में अपने कई पुराने नियमों में बदलाव किया है।
  • अधिकारियों के साथ कर्मचारियों के आश्रितों को भी नौकरी में राहत दी गई है।
  • कोयला अधिकारियों के आश्रितों को अनुकंपा पर नियोजन में बड़ी राहत दी गई है।
  • अब किसी आश्रित के नौकरी में रहने पर भी दूसरे आश्रित को अनुकंपा मिलेगी।
  • पहले परिवार का सदस्य कहीं नौकरी में है, तो दूसरे आश्रित को नौकरी नहीं मिलती थी।

आयु 45 वर्ष से कम आयु की शर्त

संशोधित नीति के अनुसार, यदि किसी अधिकारी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके पति या पत्नी के पास अनुकंपा पर नौकरी का विकल्प होगा। शर्त यह होगी कि आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। 18 वर्ष से अधिक और 35 वर्ष से कम आयु वाले अधिकारियों के आश्रितों को भी अनुकंपा पर नौकरी दी जाएगी।

आश्रित बेटा या बेटी 18 वर्ष पूरा होने के बाद ही अनुकंपा पर नौकरी के लिए योग्य होंगे। कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन लंबे समय से यह मांग करता रहा है।

119 परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रही कोल इंडिया

कोल इंडिया लिमिटेड उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 119 परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रही है। इन परियोजनाओं के विकास पर कंपनी 1,33,576 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इन परियोजनाओं के पूरा होने से कंपनी की उत्पादन क्षमता में 89.6 करोड़ टन प्रति वर्ष की वृद्धि होगी। कंपनी ने हालिया सालाना रिपोर्ट में कहा कि ये परियोजनाएं कार्यान्वयन के विभिन्न चरण में हैं।