
0 कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
पᆬोटो नंबर-30केओ36- फूल माला से स्वागत करते कार्यकर्ता
दीपका। नईदुनिया न्यूज
वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिनंद दुबे को राज्य खाद्य आयोग का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इस आशय का पत्र मिलते ही दीपका में उनके समर्थकों के बीच खुशी का माहौल है। समर्थकों ने बजरंग चौक दीपका में आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।
राजधानी रायपुर में मंत्रालय के सचिव 31 मार्च की सुबह 11 बजे शपथ दिलाएंगे। ज्योतिनंद दुबे इसके पूर्व शासन के हस्तशिल्प आयोग के सदस्य थे। उनके नजदीकी सूर्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि राज्य के मुखिया डॉ रमन सिंह द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना चलाई जा रही है। गांव और गरीब तबके के लोगों को लाभ दिलाने हेतु शासन ने श्री दुबे को दायित्व सौंपा है। श्री दुबे गांव और जमीन से जुड़े होने के कारण इस दायित्व को भली भांति समझ और परख सकते हैं। श्री दुबे का स्वागत नगर पालिका अध्यक्ष बुगल दुबे, सूर्य प्रकाश शर्मा, पार्षद गोलू कंवर, द्वारिका शर्मा, विशाल अग्रवाल, रोहित जायसवाल, सुजीत सिंह, अनूप यादव, अभिषेक सिंह, मुकेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, जय प्रकाश सिंह, राजेश राठौर, भारत पटेल, सुशील तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने किया।