नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा (Korba Crime): वर्तमान समय में हमारी सामाजिक व्यवस्था चरमराती नजर आ रही हैं, ऐसी-ऐसी घटनाओं की खबरें सामने आ रही है, जिन्हें देख-सुनकर ये ख्याल आता है कि हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है। ऐसी ही एक विचलित करने वाली घटना की खबर प्रदेश के कोरबा जिले से सामने आयी है। जहां एक 5 साल की बच्ची के साथ उसके 14 साल के नाबालिग चाचा ने ही दुष्कर्म किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां 5 साल की मासूम के साथ रिश्ते में उसका चाचा, जो कि खुद 14 साल का है, दुष्कर्म करता पकड़ा गया है। इस कुकृत्य को करते हुए आरोपी की मां की नजर उस पर पड़ी तो वह भाग गया। जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बता दें कि, नाबालिग आरोपित बच्ची के साथ आए दिन खेलता था। घटना वाले दिन पीड़िता के स्वजन दशगात्र कार्यक्रम में गए थे। इस बीच बच्ची आरोपित के साथ खेल रही थी। खेल-खेल में आरोपित पीड़िता बच्ची को एक निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास में ले गया और दुष्कर्म किया। ऐसा करते हुए अचानक आरोपित की मां की नजर उस पर पड़ गई। मां के चिल्लाने पर आरोपित अपना कपड़ा लेकर भाग गया और गांव में जाकर छिप गया।
ये भी पढ़ें: पार्सल बम भेजकर दूल्हे और उसकी दादी की हत्या करने वाले इंग्लिश लेक्चरर को उम्रकैद… 2018 का घटनाक्रम
जब आरोपित की मौके पर पहुंची तो उसने बच्ची को कमरे में बेसुध पाया। इस पर उसने घटना की जानकारी पीड़िता के स्वजन को दी गई, उनके आने पर बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना कटघोरा पुलिस को दी गई।
पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लिया गया है। पुछताछ के दौरान नाबालिग ने पुलिस को बताया कि खेल-खेल में ऐसा किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवेचना उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।