यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Food Poisoning in Korba: कोरबा में शादी में सेव-बूंदी खाने के बाद बिगड़ी 51 लोगों की तबीयत
Korba News: कोरबा में एक विवाह समारोह में सेव-बूंदी खाने के बाद 51 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें 43 बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें उल्टी-दस्त लगने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया और सभी मरीजों का उपचार जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
Publish Date: Fri, 25 Apr 2025 11:47:11 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Apr 2025 01:07:53 PM (IST)
कोरबा मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती मरीज।HighLights
- सेव-बूंदी खाने के बाद 43 बच्चों की भी तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती।
- डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया, सभी मरीज खतरे से बाहर।
- प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा(Korba News)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसमा गांव के पहरी पारा में आयोजित एक विवाह समारोह में पालिथीन में पैक सेव बूंदी खाने के बाद 51 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें 43 बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें उल्टी-दस्त लगने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी मिलते ही डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल उपचार शुरू किया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल सभी का उपचार जारी है। डीन डॉ. केके सहारे ने जानकारी दी कि सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं और 24 घंटे ऑब्जरवेशन में रखने के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
![naidunia_image]()
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलने पर कोरबा सीएसपी भूषण एक्का समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि विवाह कार्यक्रम में वितरित सेव-बूंदी का स्वाद अजीब था, खाने के कुछ देर बाद ही तबीयत बिगड़ने लगी। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।