• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: तीन चुनाव में 55 प्रत्याशी, 49 नहीं बचा पाए जमानत

कोरबा लोकसभा सीट में अब हुए तीन चुनाव में 55 प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। इनमें तीन को जनता ने सांसद के रूप में जनप्रतिनिधि चुना, वहीं 49 प्रत्या...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 11:05:37 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 Apr 2024 07:15:55 AM (IST)
Lok Sabha Election 2024: तीन चुनाव में 55 प्रत्याशी, 49 नहीं बचा पाए जमानत
कोरबा लोकसभा सीट में अब हुए तीन चुनाव में 55 प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं।

HighLights

  1. संसद पहुंचने का सपना रह गया अधूरा, कुल मत का एक प्रतिशत भी नहीं कर सके हासिल

देवेंद्र गुप्ता, कोरबा, (नईदुनिया)। संसद भवन तक पहुंचने का सपना लेकर यूं तो लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी मैदान में उतरते हैं, पर जीत केवल किसी एक प्रत्याशी की होती है। वहीं ज्यादातर प्रत्याशी तो अपनी जमानत भी बचा नहीं पाते हैं।

कोरबा लोकसभा सीट में अब हुए तीन चुनाव में 55 प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। इनमें तीन को जनता ने सांसद के रूप में जनप्रतिनिधि चुना, वहीं 49 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। केवल निकटतम तीन प्रतिद्वंदी अपनी जमानत सुरक्षित रखने में सफल रहे।


जांजगीर लोकसभा से वर्ष 2009 में परिसीमन के बाद अलग हुए कोरबा लोकसभा में अब तक तीन चुनाव हुए हैं। चार जिले के आठ विधानसभा क्षेत्र इस लोकसभा में शामिल है। इस वजह से चारों जिले से प्रत्याशी मैदान में उतरते हैं और प्रत्याशियों की सूची लंबी हो जाती है।

वर्ष 2009 के चुनाव में 18 प्रत्याशियों ने इस सीट से भाग्य आजमाया। सात लाख 45 हजार 612 मतदाताओं ने मतदान किया। कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ चरण दास महंत को तीन लाख 14 हजार 616 वोट मिले। भाजपा की प्रत्याशी करुणा शुक्ला को दो लाख 93 हजार 879 वोट मिले और 20737 वोट से हार गईं। उन्हें कुल मत का 23.02 प्रतिशत मत मिला। इस चुनाव में केवल करुणा शुक्ला ही जमानत बचा पाई। शेष 16 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

2.58 प्रतिशत मत मिले पर जमानत हुई जब्त

2009 में कोरबा लोकसभा के चुनाव में तीसरे स्थान पर रहने वाले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के प्रत्याशी हीरा सिंह मरकाम को 2.58 प्रतिशत मिले, पर जमानत नहीं बचा पाए। 13 प्रत्याशियों को तो एक प्रतिशत वोट भी नहीं मिला। बात वर्ष 2014 की करें, तो प्रत्याशियों की संख्या बढ़कर 24 हो गई।

भाजपा के डॉ बंशीलाल महतो ने कांग्रेस के डॉ चरण दास महंत को हराया। इस चुनाव में भी 22 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके। इसमें कई प्रत्याशी तो नोटा के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। हालांकि गोंगपा प्रत्याशी हीरा सिंह मरकाम का मत बढ़कर 3.71 प्रतिशत पहुंच गया। 18 प्रत्याशी कुल मत का एक प्रतिशत वोट हासिल करने में असफल रहे।

13 प्रत्याशी थे चुनाव में, बढ़ गया वोट प्रतिशत

वर्ष 2019 के चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या घट कर 13 हो गई। इस बार सीमित संख्या में प्रत्याशी मैदान में रहे और भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों का वोट प्रतिशत बढ़ गया। चुनाव जीतने वाली कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने पांच लाख 23 हजार 310 वोट हासिल किया, जो कुल मत 11 लाख 36 हजार 903 का 46.01 प्रतिशत रहा। निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे को चार लाख 97 हजार 61 मत मिले । तीसरे स्थान पर गोंगपा के प्रत्याशी तुलेश्वर सिंह मरकाम रहे, जबकि चौथे नंबर पर 1.7 प्रतिशत मत के साथ नोटा रहा।