• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मशरूम की खेती कर आत्मनिर्भर बनेंगे तीन गांव की महिलाएं

कोरबा (नईदुनिया न्यूज)। एनटीपीसी कोरबा की महिलाओं की सामाजिक संस्था मैत्री महिला समिति एवं नैगम सामाजिक दायित्व विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में मुशरूम ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 01 Nov 2020 10:03:31 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Nov 2020 10:03:31 PM (IST)
मशरूम की खेती कर आत्मनिर्भर बनेंगे तीन गांव की महिलाएं

कोरबा (नईदुनिया न्यूज)। एनटीपीसी कोरबा की महिलाओं की सामाजिक संस्था मैत्री महिला समिति एवं नैगम सामाजिक दायित्व विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में मुशरूम की खेती करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उमा त्रिपाठी, अध्यक्ष मैत्री महिला समिति, अश्विनी कुमार त्रिपाठी, कार्यकारी निदेशक एनटीपीसी ने किया। शीत ऋतु के आगमन को ध्यान में रखते हुए एनटीपीसी की ऐश डाइक के निकटवर्ती ग्राम धनरास, घमोटा एवं सालियाभाटा के महिलाओं की 11 स्वसहायता समूह को यह प्रशिक्षण एनटीपीसी में नियोजित व्यवसायिक संकाय ने प्रदान किया।

एनटीपीसी कोरबा हमेशा अपनी सहयोगी ग्रामों में विभिन्ना उन्ना्‌यन कार्य कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है समवेशी उद्यम से सहयोगी ग्रामों में सामाजिक एवं आर्थिक विकास करना है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने का मुख्य उद्देश्य है जो दूरदराज ग्रामों में महिलाएं है, उनको वहां की उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से उनका आर्थिक विकास करना है। धनरास, घमोटा एवं सालियाभाठा एनटीपीसी की तीन प्रमुख सहयोगी ग्राम है। ग्रामीणों का मुख्य आजीबिका कृषि पर आधारित है, तो मशरूम उत्पादन जैसे कृषि आधारित कार्य में कम लागत में लाभजनित कार्य करते हुए वहां की महिलाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए मैत्री महिला समिति ने सोचा और उसको अमल में लाने के लिए दष्ठि फाउंडेशन के जरिये प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मशरूम उत्पादन के साथ उसका बिक्री एवं बाजार उपलब्धता भी उनको सिखाया जाएगा जिस से वह लोग लाभान्वित हो सकेंगे। इस प्रयास के लिए ग्रामीण महिलाएं एनटीपीसी की प्रशंसा की। इस अवसर पर धनरास की ग्राम सरपंच मंटोरी बाई कंवर, कटघोरा कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ कृषि विज्ञानी आरके मोहोबिया, एएम भार्गवी, उप अध्यक्ष मैत्री महिला समिति, रेखा श्रीवास्तव महा सचिव, मैत्री महिला समिति एवं सामाजिक दायित्व विभाग के अधिकारी, दृष्ठि फाउंडेशन के अधिकारी एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।