कोरबा नईदुनिया प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय पाली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सात से शुरू हो रहा है। इस बार महाशिवरात्रि पर्व के साथ आठ मार्च को महिला दिवस का संयोग होने पर आयोजन की समस्त सांस्कृतिक प्रस्तुति काे महिला सशिक्तकरण का स्वरूप दिया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरूण साव होंगे। पहले दिन बालीवुड गायिका सोना महापात्रा की प्रस्तुति और अश्विका साव का कत्थक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं पद्मश्री सुरेंद्र दुबे व उनके टीम हास्य कविताओं की प्रस्तुति देंगे।
जिला प्रशासन ने पाली महोत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। महोत्सव में महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए महिला गायकों को आमंत्रित की गई है। पाली महोत्सव में इस बार गुरूवार सात मार्च को महोत्सव की शुरूआत शाम छह बजे से पाली महोत्सव मैदान ग्राम पंचायत केराझरिया में होगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं कोरबा जिला के प्रभारी मंत्री के मुख्य आतिथ्य तथा वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद कोरबा ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, जनपद अध्यक्ष पाली दुलेश्वरी सिदार, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष उमेश चंद्रा और सरपंच केराझरिया सत्यनारायण पैंकरा के विशिष्ट आतिथ्य में किया जाएगा। सात मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम में शाम 6.30 बजे से पद्मश्री हास्य कवि डा. सुरेंद्र दुबे, पद्मलोचन शर्मा, रामानंद त्रिपाठी, अभिषेक पांडेय, कवित्री सोमप्रभा तिवारी व वीर रस कवि देवेन्द्र परिहार हास्य प्रस्तुति देंगे। रात्रि आठ बजे से बालीवुड सिंगर सोना महापात्रा सुरों की छठा बिखेरेंगी। इसके साथ ही लोक कलाकार अश्विका साव, गायक थिरमन दास महंत, दुर्गेश साहू व गायक अतीश अपनी प्रस्तुति देंगे। अन्य प्रस्तुति में स्थानीय विद्यीन छात्र-छात्राएं भी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।
समापन समारोह में प्रस्तुति देंगी अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा
अगले दिन आठ मार्च को शाम छह बजे से छत्तीसगढ़ी गायक अनुराग शर्मा, छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। शाम 7.30 बालीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर अपने मशहूर गीतों की प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही तबला वादक मोरध्वज वैष्णव, कत्थक नृत्यांगना इशिता कश्यप, लोक गायक नंदलाल रजक तथा गायक अनिल नागवंशी अपनी प्रस्तुति देंगे। पाली महोत्सव का समापन समारोह आठ मार्च को शाम छह बजे मुख्य अतिथि उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में किया जाएगा। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद कोरबा ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, जनपद अध्यक्ष पाली दुलेश्वरी सिदार, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष उमेश चंद्रा और सरपंच केराझरिया सत्यनारायण पैंकरा के विशिष्ट आतिथ्य में किया जाएगा। पाली महोत्सव में
प्रशासन ने अपनी भूल सुधार, विधायक मरकाम रहेंगे विशिष्ठ अतिथि
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह करमो ने पाली एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर विरोध जताते हुए कहा था कि पाली महोत्सव की पाली- तानाखार के विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम को कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह जनप्रतिनिधि के साथ क्षेत्र की जनता की भी उपेक्षा है। पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने निर्णय लिया था कि पाली महोत्सव का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी के उग्र रवैये को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी भूल सुधार कर ली है। गोंडवाना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम को कार्यक्रम के शुरूआत व समापन दोनों अवसर के लिए विशिष्ठ अतिथि बनाया है।