• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Korba News: 51 कुंडीय यज्ञ से होगी रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव की शुरूआत

शहर के रानी गेट स्थित दुर्गा मंदिर में शाम के समय 5100 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके पूर्व सुबह 10.30 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। दोपहार...और पढ़ें

By Suresh kumar DewanganEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sat, 20 Jan 2024 12:15:13 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jan 2024 12:15:13 AM (IST)
Korba News: 51 कुंडीय यज्ञ से होगी रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव की शुरूआत

HighLights

  1. शहर में विविध आयोजन की तैयारियां जोरों पर
  2. इस दिन मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। रामधुन संकीर्तन भी आयोजित किया जाएगा।
  3. एलईडी से विभिन्न स्थानों में अयाेध्या से सीधा प्रसारण का प्रदर्शन किया जाएगा।

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। अयोध्या में आयाेजित रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले भर के श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा। 22 जनवरी को शहर का उत्सव सर्वमंगला घाट में सुबह 51 कुंडीय यज्ञ से शुरू होगी। चौक-चौराहों को भगवा वस्त्रों से चौराहों को सुसज्जित किया जा रहा है। रामलला के मंदिर में विराजन के क्षण में शहर भर के मंदिर पूजा-पाठ के साथ शंख नाद की जाएगी। एलईडी से विभिन्न स्थानों में अयाेध्या से सीधा प्रसारण का प्रदर्शन किया जाएगा।

विश्ववासियों के आस्था के केंद्र मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र का के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव देखने को लेकर सनातन धर्मावलंबी उत्साहित है। शहर के डीडीएम रोड स्थित जलाराम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान राम के अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां गरबा महारास के साथ मनेगी। आयोजन को लेकर गुजराती समुदाय में उल्लास देखा जा रहा है। इस दिन मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। रामधुन संकीर्तन भी आयोजित किया जाएगा।


शहर के रानी गेट स्थित दुर्गा मंदिर में शाम के समय 5100 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके पूर्व सुबह 10.30 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। दोपहार एक से चार बजे तक रानीगेट दशहरा मैदान में भोग भंडारा आयोजित होगा। शाम को भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगा। रात को नौ बजे से आशीष व उनके साथी जसगीत की प्रस्तुति देंगे। 21 जनवरी को शारदा विहार शिव मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।शारदा विहार , अमरैया और नजदीकी क्षेत्र के लोग इस कार्यक्रम को कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि 22 जनवरी को मंदिर परिसर में सुबह से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे। फूलों की रंगोली के साथ भगवान की झांकी प्रस्तुत की जाएगी।

दोपहर को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। दिनभर भजन कीर्तन और भोग प्रसाद वितरण के पश्चात रात्रि को दीपोत्सव की परंपरा निभाई जाएगी। इसी तरह पावर हाउस व दर्री रोड में भी 21 जनवरी की शाम चार बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। 22 जनवरी को रंगाेली प्रतियोगित का आयोजन किया जाएगा। महिषासुर मर्दिनी मंदिर चैतुरगढ़ में 1051 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। आयोजन में सभी श्रद्धालुओं काे सहभागी बनने का आग्रह मंदिर समिति ने किया है। रामजानकी मंदिर श्रीराम नाम संकीर्तन होगा। महाराणा चौक में भगवान राम की भव्य चित्र श्रद्धालुओ के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।