• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुसमुंडा मार्ग की मरम्मत शुरू, भारी वाहनों पर नही लगी रोक

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। लंबे अरसे से जर्जर कुसमुंडा मार्ग का जीर्णोद्धार कार्य 2.67 करोड़ की लागत से आखिरकार शुरू हो गया, पर भारी वाहनों के आवागमन ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 31 Oct 2021 10:39:49 PM (IST)Updated Date: Sun, 31 Oct 2021 10:39:49 PM (IST)
कुसमुंडा मार्ग की मरम्मत शुरू, भारी वाहनों पर नही लगी रोक

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। लंबे अरसे से जर्जर कुसमुंडा मार्ग का जीर्णोद्धार कार्य 2.67 करोड़ की लागत से आखिरकार शुरू हो गया, पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं लगाए जाने की वजह से मरम्मत कार्य में दिक्कत आ रही। इसके साथ ही सड़क के पुनः उखड़ने की खतरा मंडरा मंडराने लगा है।

कुसमुंडा, गेवरा, दीपका, बांकीमोंगरा समेत अन्य क्षेत्र को कोरबा से जोड़ने वाला एक मात्र मार्ग होने की वजह से 24 घंटे वाहनों का परिचालन होते रहता है। छोटे वाहन से लेकर भारी वाहन भी इसी मार्ग में दौड़ रहे हैं। इससे मार्ग काफी जर्जर हो चुका है और जगह- जगह गड्ढ़े होने से दुर्घटनाएं भी होने लगी है। क्षेत्रवासी फोरलेन का काम पूरा होने तक इस मार्ग को मरम्मत करने की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने नो एंट्री भी लागू करने की मांग की जा रही है। साउथ इस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) कुसमुंडा प्रबंधन ने नो एंट्री लगाने प्रशासन को पत्र लिखा है, पर अभी तक कोई पहल नहीं हो सकी। वहीं कुसमुंडा प्रबंधन ने बारिश के बाद अब इस मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। कोशिश की जा रही है कि दीपावली पर्व के दौरान क्षेत्र के लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसलिए मार्ग को जल्द मरम्मत कराया जा रहा है, परन्तु भारी वाहनों के परिचालन पर नो एंट्री नहीं लगाए से काम में बाधा उत्पन्ना हो रही है और जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। वहीं इन भारी वाहनों की वजह से सड़क उखड़ने की संभावना बढ़ गई है। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ते जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन यदि भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध नहीं लगाती है तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। यहां यह बताना होगा कि इस मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। निर्माण एजेंसी को काम शुरू करना है। बारिश की वजह से काम शुरू नही हो सका था। संभावना जताई जा रही है कि दीपावली पर्व के बाद निर्माण एजेंसी अपना काम शुरू कर देगी, तब तक इस मार्ग में एक तरफ से ही आवागमन होगा।