• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरपंच है विवादित संत रामपाल का अनुयायी, इसलिए स्कूल में बच्चों को दिखा रहा था बाबा की फिल्म

कोरबा क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें स्कूल में बच्चों को एक विवादित तथाकथित संत पर आधारित फिल्म देखने को विवश किया।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 18 Jul 2018 12:15:07 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Jul 2018 12:33:05 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सरपंच है विवादित संत रामपाल का अनुयायी, इसलिए स्कूल में बच्चों को दिखा रहा था बाबा की फिल्म

कोरबा। स्कूल में बच्चों को अच्छाई का पाठ पढ़ाया जाता है। संत महात्माओं की जीवनी पढ़ाकर और उनसे जुड़ी फिल्में दिखाकर उनकी नैतिक सोच को मजबूत करने का प्रयास होता हैए लेकिन इन दिनों ढोंगी बाबाओं का ऐसा मोहजाल फैला हुआ है कि इनके विभिन्न अपराधों में लिप्त पाए जाने और इसके बाद जेल में सजा काटने के बावजूद इनके प्रति अनुयायियों की अंधश्रद्धा और मोह बना हुआ है। यही नहीं ऐसे लोग बच्चों को भी इनकी अंधश्रद्धा का शिकार बना रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के कोरबा क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें स्कूल में बच्चों को एक विवादित तथाकथित संत पर आधारित फिल्म देखने को विवश किया। इसके लिए बकायदा इस सरकारी स्कूल में वीडियो प्रोजेक्टर की व्यवस्था भी की गई थी। जब अभिभावकों को इसके बारे में पता चला और बाबा का वीडियो दिखाए जाने की खबर वायरल होने के बाद आनन-फानन में हेडमास्टर ने स्कूल पहुंचकर यह सब बंद कराया।


बताया जा रहा है कि उक्त गांव के सरपंच सहित कई लोग व्यक्तिगत रूप से तथाकथित संत के अनुयायी हैं और उन्होंने उनके जीवन की कहानी को प्रेरक मानकर इसे बच्चों को दिखाना जायज समझा। गौरतलब है कि हरियाणा के तथाकथित संत रामपाल विभिन्न जघन्य अपराधों में दोषी पाए जाने के बाद जेल की सजा काट रहे हैं। यह वीडियो कोरबा जिले में करतला विकासखंड के शासकीय प्राइमरी स्कूल बरपाली में दिखाया गया है।

हरियाणा की जेल में बंद हैं रामपाल

विवादित तथाकथित संत रामपाल इन दिनों हरियाणा की एक जेल में बंद है। विभिन्न आरोपों से घिरकर कानून के शिकंजे में फंस चुके संत रामपाल का वीडियो स्कूल में दिखाया जानाए आयोजकों की कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा करता है। जब स्कूल में वीडियो दिखाने की बात बाहर आईए तो सोशल साइट्स पर आलोचना शुरू हुई। खबर वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन को जानकारी हुई और वीडियो प्रोग्राम बंद कराया गया।

विभाग को भी नहीं दी सूचना

शिक्षा विभाग का कहना है कि हेडमास्टर या किसी अन्य ने सूचित नहीं किया था। नियमानुसार स्कूल या परिसर में इस प्रकार का कोई भी आयोजन करने उच्चाधिकारियों से अनुमति लेना या कम से कम उन्हें सूचित करना एक जरूरी प्रक्रिया हैए पर ऐसा नहीं किया गया और प्रोजेक्टर लगाकर वीडियो दिखाने की व्यवस्था की गई थी। स्कूल के हेडमास्टर लालसिंह कंवर का कहना है कि वीडियो दिखाने का यह कार्यक्रम शाम के वक्त चल रहा था। डीईओ से सूचना मिलने पर वे रात करीब आठ बजे पहुंचेए जहां स्कूल के बाहर ही वीडियो दिखाया जा रहा था। उन्होंने तत्काल उसे बंद कराया। बताया जा रहा है कि पंचायत की ओर से स्कूल के हेडमास्टर से अनुमति ली गई थीए जबकि शिक्षा विभाग या आला अधिकारियों को सूचित करना जरूरी नहीं समझा गया।

बच्चों पर पड़ेगा गलत प्रभाव

मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि समाज और कानून ने जिसे एक अपराधी के तौर पर जेल की हवा खाने का हकदार माना है उसी को महिमामंडित करता वीडियो दिखाना बच्चों की मानसिकता पर सीधे तौर पर गलत प्रभाव डालेगा। इससे बच्चों में यह गलत धारणा बनेगी कि कानून अच्छे और निर्दोश लोगों को सजा देता है।

इनका कहना है

बरपाली के प्राइमरी स्कूल में इस तरह का वीडियो दिखाने संबंधी कोई सूचना मुझे नहीं मिली है। अगर ऐसा हुआ है तो हेडमास्टर ने विभागीय अनुमति भी नहीं ली थी। यह हो सकता है कि सांस्कारिक शिक्षा के नाम पर ऐसा किया गया हो। जांच कर संबंधितों पर कार्रवाई करेंगे - डीके कौशिक, डीईओ

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।