• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होंगे प्रतिभावान नर्तक

जिले के प्रतिभावान लोक नर्तकों को रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 में शामिल होने मौका मिलेगा। परंपरागत नृत्य दलों का चयन की प्र...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 11 Oct 2021 09:32:35 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 Oct 2021 09:32:35 PM (IST)
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होंगे प्रतिभावान नर्तक

कोरबा(नईदुनिया न्यूज)। जिले के प्रतिभावान लोक नर्तकों को रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 में शामिल होने मौका मिलेगा। परंपरागत नृत्य दलों का चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नृतक दल अपने-अपने विकासखंड मुख्यालयों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के मापदंड एवं शर्तो के अनुरूप जनपद स्तर पर पंजीयन उपरांत प्रत्येक विकासखंड से एक-एक दल चयन कर कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा को 12 अक्टूबर 2021 तक सूची उपलब्ध कराया जाना है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव रायपुर में 28 से 30 अक्टूबर 2021 तक आयोजित किया जायेगा। इस महोत्सव के लिये पूरे छत्तीसगढ़ से उत्कृष्ठ आदिवासी नृतक दलों का चयन किया जा रहा है। कोरबा जिले से चार थीमों विवाह, फसल कटाई, पारंपरिक त्यौहार सहित अन्य ओपन केटेगिरी को चयनित किया जाएगा।


इस संबंध में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में आदिवासी नृतक दलों के परंपरागत पहनावे, नृत्य की मौलिकता, परंपरागत वाद्य यंत्रों के प्रयोग आदि को ध्यान में रखते हुये चारों थीमों पर उत्कृष्ठ दलों का चयन किया जाएगा। सबसे पहले विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ठ दल चयनित होंगे जो जिला स्तर पर होने वाली चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। जिला स्तर पर उत्कृष्ठ आदिवासी नृतक दलों को संभाग एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल होने का मौका मिलेगा। विकासखण्ड स्तरीय उत्कृष्ठ दलों में से जिला स्तर पर चयन उपरांत संभाग स्तरीय कार्यक्रम 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2021 तक बिलासपुर संभाग में आयोजित होगी। इस चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले प्रत्येक आदिवासी नृतक दल को अपनी प्रस्तुति के लिये अधिकतम 10 मिनट का समय दिया जाएगा।