_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: पसान थाना क्षेत्र के पनगांव में शनिवार को पारिवारिक विवाद के दौरान भतीजे ने अपने चाचा की फरसा से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित दुर्गेश मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि गुलाब सिंह का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान उसका भतीजा दुर्गेश वहां पहुंच गया। विवाद के बीच दुर्गेश ने हस्तक्षेप करते हुए अपने चाचा गुलाब सिंह पर फरसा से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से गुलाब सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोरबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वारदात के बाद से दुर्गेश फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार हत्या की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद विवाद की वास्तविक वजह और हमले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें- ओडिशा से दिल्ली-प्रयागराज जा रहा गांजा इंटरसेप्ट, जशपुर-सरगुजा में टॉप मॉडल स्कॉर्पियो जब्त, 2 तस्कर अरेस्ट