कटघोरा (नईदुनिया न्यूज)। जायसवाल समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु जयंती अग्रसेन भवन कटघोरा में आयोजित किया गया। मंच पर उपस्थित रामगोपाल ने कहा कि कटघोरा में भगवान सहस्त्रबाहु जयंती 25 वर्षों से मनाया जा रहा, काफी संख्या में समाज के लोग शामिल होने लगे हैं।किसी भी समाज व संस्था के विकास का मूल मंत्र है एकता। पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक जायसवाल समाज का कार्यक्रम होता है।
कार्यक्रम के प्रमुख रूप से रामगोपाल डिक्सेना कलचुरी समाज राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष, ललिता डिक्सेना पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, गोकुल डिक्सेना पूर्व अध्यक्ष डड़सेना कलार समाज, सुरेंद्र जायसवाल कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष कोरबा, भावना जायसवाल महिला कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष, शकुंतला जायसवाल जायसवाल महिला जायसवाल समाज जिला अध्यक्ष, विनोद कुमार सचिव भी उपस्थित रहे। सभी मंचस्थ अतिथियों द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया गया। अतिथियों का स्वागत जायसवाल समाज के जगदीश डिक्सेना, डा राजेन्द्र जायसवाल, संजय जायसवाल, ब्रहम प्रकाश कश्यप, नंद कुमार जायसवाल, शिवशंकर जायसवाल, नर्मदा जायसवाल, गौरी शंकर जायसवाल, मुक्ता जायसवाल, सुषमा जायसवाल, वाली जायसवाल, रंजना, किरण सरिता, रवि जायसवाल, अनीता डिक्सेना द्वारा किया गया। इस मौके परर सुरेंद्र जायसवाल ने कहा कि जायसवाल समाज एकता की मिसाल है। उन्होंने कटघोरा जायसवाल धर्मशाला के लिए तन मन से सहयोग देने का आश्वासन दिया। ललिता डिक्सेना, भावना जायसवाल, गोकुल डिक्सेना, शकुंतला जायसवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता पवन जयसवाल, शिवशंकर जायसवाल पत्रकार, ब्रहम प्रकाश कश्यप एवं विनोद कुमार ने भी जयंती के बारे में उद्धबोधन दिए। कार्यक्रम के पूर्व रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। रंगोली कार्यक्रम के प्रभारी मुक्ता जायसवाल व किरण जायसवाल के अनुसार जूनियर वर्ग में प्रथम ख्याति जायसवाल व द्वितीय आरती जायसवाल, सीनियर वर्ग में प्रथम पीहू डिक्सेना व द्वितीय पूर्वी जायसवाल व सांत्वना पुरस्कार के रुप में आर्या, मिली, नव्या, निकिता व श्रुति को पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी शकुंतला जायसवाल पूनम जायसवाल व अनिता के अनुसार जूनियर वर्ग में प्रथम आराध्य व आडी द्वितीय सौम्या डिक्सेना, सीनियर वर्ग में प्रथम स्मृति, इशिता, हिमांशु, पूजा जायसवाल व सांत्वना पुरस्कार अदिति, आशी, प्राची, खुशबू, सुरभि रिधिमा, आर्य, श्रेयांशी, परिधि, सुरभि आरती, नम्रता, रितिका, दिव्यांश, डाली, ख्याति, निकिता व अवनी जायसवाल को पुरस्कार प्रदान किया गया कार्यक्रम में देवेंद्र डिक्सेना, ओमप्रकाश डिक्सेना, राज जायसवाल, उमेश जायसवाल, अनिल जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल (पिंकी), नंद कुमार जायसवाल, गौरी शंकर जायसवाल, रवी जायसवाल, पूनम जायसवाल, भावना जायसवाल, उमेश, अनीता जायसवाल, रश्मि जायसवाल, रवाली जायसवाल किरण जायसवाल, सुषमा जायसवाल, रंजुलता ,रश्मि जायसवाल, नीलू जायसवाल का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन व आभार सचिव शिव शंकर जायसवाल ने व्यक्त किया।