• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोल कर्मियों के खातों में 15 अक्टूबर को बरसेंगे 353 करोड़, कोरबा के बाजारों में छाएगी जबरदस्त रौनक

दुर्गा पूजा उत्सव पर 15 अक्टूबर को SECL के लगभग 32 हजार कोयला कर्मचारियों को ₹1,10,250 प्रति कर्मी की दर से कुल ₹352.80 करोड़ के पीएलआर (PLR) बोनस का ...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 10:39:21 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 10:39:21 PM (IST)
कोल कर्मियों के खातों में 15 अक्टूबर को बरसेंगे 353 करोड़, कोरबा के बाजारों में छाएगी जबरदस्त रौनक
शहर के मुख्य मार्ग में भीड

HighLights

  1. SECL के 32 हजार कर्मचारियों को मिलेगा ₹1,10,250 बोनस, पंचमी पर खाते में आएगी राशि, व्यापारी गदगद
  2. कोल, बालको और एनटीपीसी कर्मियों की बल्ले-बल्ले, नवरात्र-दशहरा पर कोरबा में बहेगी ₹2 लाख तक बोनस
  3. बोनस की बारिश से दमकेगा कोरबा का बाजार, वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में भारी डिस्काउंट व बुकिंग शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: कोयला कर्मियों के लिए तय 1,10,250 रुपये का प्रदर्शन आधारित पुरस्कार (पीएलआर) इस बार कोरबा के बाजार के लिए भी बड़ी उम्मीद लेकर आया है। एसईसीएल के करीब 32 हजार कर्मियों को इस दर से भुगतान किए जाने पर लगभग 352.80 करोड़ रुपये की राशि बनती है। दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान 15 अक्टूबर को यह राशि कर्मियों के खातों में जमा किए जाने की तैयारी है। त्योहारी खरीदारी के बीच इतनी बड़ी रकम के खाते में पहुंचने से कोरबा के बाजार में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।

एसईसीएल के गेवरा, कुसमुंडा, दीपका और मानिकपुर क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों की बड़ी संख्या कोरबा जिले में रहती है। बोनस की राशि मिलने के बाद कर्मचारी घरेलू जरूरतों के साथ लंबे समय से टाली जा रही बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं। इसका सीधा असर वाहन, इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल, कपड़ा, फर्नीचर और घरेलू उपकरणों के कारोबार पर पड़ने की संभावना है।


त्योहारी सीजन में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक सामान की मांग बढ़ सकती है। कपड़ा, आभूषण, फर्नीचर तथा घर की साज-सज्जा से जुड़े कारोबारियों को भी इससे अतिरिक्त ग्राहक मिलने की उम्मीद है।

उप नगरी क्षेत्र के कारोबारी भी होंगे लाभांवित

कोरबा के प्रमुख बाजारों के अलावा बालको, कुसमुंडा, दर्री, दीपका और गेवरा क्षेत्र के आसपास के कारोबारियों को भी इसका लाभ मिलने की संभावना है। खासकर उन दुकानदारों के लिए यह समय महत्वपूर्ण होगा, जो त्योहारी बिक्री का इंतजार कर रहे हैं। पूरी राशि बाजार में आने की संभावना नहीं करीब 353 करोड़ रुपये एसईसीएल के लगभग 32 हजार कर्मियों के लिए भुगतान होना है। इसका पूरा हिस्सा कोरबा के बाजार में खर्च होगा, ऐसा मानना उचित नहीं होगा।

कर्मचारियों का एक हिस्सा राशि बचत, निवेश, कर्ज भुगतान और अन्य घरेलू जरूरतों के लिए भी रख सकता है। साथ ही कई कर्मचारी से बाहर भी खरीदारी करते हैं। इसके बावजूद एसईसीएल की कोरबा क्षेत्र में बड़ी कर्मचारी आबादी को देखते हुए बोनस से स्थानीय बाजार में नकदी का प्रवाह बढ़ने की संभावना है। इसका फायदा बड़े कारोबारियों के साथ छोटे दुकानदारों और सेवा क्षेत्र से जुड़े व्यवसायों को भी मिल सकता है।

पिछले साल से 7,250 रुपये अधिक

इस वर्ष पीएलआर की राशि पिछले वर्ष के 1,03,000 रुपये की तुलना में 7,250 रुपये अधिक है। वर्ष 2024 में कर्मचारियों को 93,750 रुपये पीएलआर मिला था। इस तरह पिछले दो वर्षों में बोनस की राशि में हुई बढ़ोतरी से इस बार कर्मचारियों की खरीद क्षमता भी पहले की तुलना में अधिक रहेगी। कारोबारियों ने भी कर ली है तैयारी त्योहारी मौसम में बाजार पहले से ही ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही की उम्मीद कर रहा है।

ऐसे में 15 अक्टूबर को एसईसीएल कर्मियों के खातों में बोनस पहुंचना कारोबार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वाहन से लेकर इलेक्ट्रानिक्स और कपड़े से लेकर घरेलू सामान तक विभिन्न क्षेत्रों में बिक्री बढ़ने की संभावना है।कारोबारियों ने भी इसकी तैयारी कर ली है।

15 प्रतिशत बढोत्तरी के साथ बालको कर्मियों को मिलेगा बोनस

वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के कर्मचारियों का बोनस निर्धारण अब तक नहीं हो सका है, पर पूर्व में हुए समझौता के मुताबिक पिछले वर्ष मिले बोनस की राशि में 15 प्रतिशत वृद्धि कर राशि भुगतान किया जाता है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी इतनी ही वृद्धि की जाएगी।

वर्ष 2024-25 में एक लाख 88 हजार 212 रुपये भुगतान किया गया था। इस तरह दो लाख 16 हजार 443 रुपये बोनस मिलने की उम्मीद है। बोनस का भुगतान प्रतिवर्ष दुर्गा अष्टमी को किया जाता है।

एनटीपीसी कर्मियों को पीआरपी की मिलेगी राशि

एनटीपीसी में कार्यरत कर्मियों के लिए बोनस का प्रविधान खत्म कर दिया गया है। श्रमिक संघ के साथ बैठक में सहमति बनने के बाद प्रबंधन द्वारा वर्ष 2020 से परफार्मेंस रिलेटेड पे (पीआरपी) के तहत राशि का भुगतान कर्मियों को किया जा रहा है। ग्रेड के अनुसार पिछले वर्ष न्यूनतम 1.50 लाख व अधिकतम 4.50 लाख रुपये का भुगतान कर्मियों को किया गया था। इस बार इससे ज्यादा राशि मिलने की संभावना जताई जा रही है। जानकारों का कहना है कि राशि का भुगतान दशहरा पर्व के पहले कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर से रायपुर आ रही बस में कपड़ों के नीचे रखें 10 लाख में से 7.5 लाख पार, रायपुर पहुंचे यात्री के उड़े होश