• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरिया

'मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना', चोरी के आरोप से आहत पुलिस कांस्टेबल की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में गुरुवार को पुलिस आरक्षक की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कक्षा 12वीं की छात्रा थी। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 01:25:25 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 01:25:25 PM (IST)
'मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना', चोरी के आरोप से आहत पुलिस कांस्टेबल की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी
चोरी के आरोप से आहत पुलिस कांस्टेबल की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. चोरी के आरोप से सहमी नाबालिग ने लगाया फांसी
  2. कक्षा 12वीं में पढ़ती थी छात्रा, सुसाइड नोट छोड़ा
  3. सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना

नईदुनिया न्यूज, बैकुंठपुर। कोरिया जिले के बैकुंठपुर में गुरुवार को पुलिस आरक्षक की बेटी (17 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कक्षा 12वीं की छात्रा थी। आइसी मार्ट के संचालक ने उस पर कास्मेटिक की चोरी का आरोप लगाकर स्कूटी जब्त कर ली थी। नाबालिग छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। मेरी वजह से आप लोगों को बदनामी झेलनी पड़ रही है।

कोतवाली पुलिस ने आइसी मार्ट के संचालक दीपक वैध, विनोद वैध और जगत वैध के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इधर आक्रोशित स्वजन और सैकड़ों महिलाओं ने आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी को लेकर सिटी कोतवाली का घेराव किया। जानकारी के अनुसार, सात जुलाई को आरक्षक की दो नाबालिग बेटियां आइसी मार्ट सामान लेने गई थीं। वहां दुकानदार ने उन पर ₹1,500 के कास्मेटिक सामान की चोरी का आरोप लगाया।


यह भी पढ़ें- बिलासपुर के तोरवा में खौफनाक वारदात: पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूला

छात्रा ने डरकर दुपट्टे से फांसी लगाई

उसने छात्राओं से जबरन चोरी की बात लिखवाई। अगले दिन जब पिता स्कूटी लेने पहुंचे, तो आरोपित ने स्कूटी लौटाने के एवज में ₹50,000 की मांग की। घटना से सहमी नाबालिग ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में दुपट्टे से फांसी लगा ली। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि फिलहाल दुकान को सील कर दिया गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।