• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरिया

एसडीएम हटे, अधिकारी सस्पेंड, फिर भी नहीं डरे 'साहब', कोरिया में बार बाला पर जमकर नोट उड़ाते दिखे रोजगार सहायक

CG News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अश्लील डांस के मामले सामने आने के बाद अब कोरिया जिले में भी नाचा कार्यक्रम के दौरान जमकर नोट उड़ते दिखे हैं। वायरल ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 24 Jan 2026 06:27:40 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Jan 2026 06:27:40 PM (IST)
एसडीएम हटे, अधिकारी सस्पेंड, फिर भी नहीं डरे 'साहब', कोरिया में बार बाला पर जमकर नोट उड़ाते दिखे रोजगार सहायक
कोरिया में नाचा कार्यक्रम के दौरान बारबाला पर जमकर नोट उडाते दिखे रोजगार सहायक

HighLights

  1. बारबाला पर जमकर नोट उडाते दिखे रोजगार सहायक
  2. विभाग ने रोजगार सहायक से 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब
  3. इसको लेकर कई अधिकारी को सस्पेंड किया जा चुका है

नईदुनिया न्यूज, बैकुंठपुर। राज्य के कई जिलों में अश्लील डांस के मामले सामने आने के बाद कोरिया जिले में भी नाचा कार्यक्रम के दौरान जमकर नोट उड़ते दिखे हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार, कोरिया जिले के सोनहत जनपद के ग्राम पंचायत पोडी फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन पर कोरबा जिले से नाचा मंडली बुलाकर अश्लील डांस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां वायरल वीडियो में बारबाला पर रोजगार सहायक जमकर नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि मामला सोनहत ब्लॉक के पोड़ी इलाके का है। यहां आयोजित कार्यक्रम में कोरबा जिले से नाचा मंडली के साथ बारबाला बुलाई गई थी। बारबाला के नृत्य पर सम्मोहित होकर कार्यक्रम देखते ही देखते मदमस्त होकर रोजगार सहायक जमकर बारबाला पर नोट उड़ा रहे थे। वीडियो में रोजगार सहायक के पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति महिला की तरफ धक्का देकर नाचने को कहता नजर भी आ रहा था। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले पर विभाग भी हरकत में आया है और उसने चल रहे वीडियो के आधार पर रोजगार सहायक को 24 घंटे में जवाब के साथ जनपद में प्रस्तुत होने को कहा है। मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है।


पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

गौरतलब है कि इससे पूर्व छत्तीसगढ के गरियाबंद से अश्लील डांस का मामला सामने आया था, जहां गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में 6 दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। एक आयोजन के लिए ओडिशा से बार डांसर बुलाई गई, जिसने अश्लील अंदाज में डांस किया। इस कार्यक्रम में मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम कार्यक्रम देखने पहुंचे थे और आयोजकों ने उनके लिए आगे की सीट आरक्षित रखी थी। इस पूरे मामले के वीडियो के सामने आने पर हड़कंप मच गया था। कलेक्टर के आदेश पर मैनपुर के एसडीएम तुलसी दास मरकाम को उनके पद से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बच्चों की खातिर बदला खुदकुशी का इरादा, लेकिन पहले ही ले ली पत्नी की जान, वजह कर देगी हैरान

गरियाबंद का मामला शांत हुआ ही नहीं था कि इसके बाद सूरजपुर से भी अश्लील डांस का वीडियो सामने आया। सूरजपुर में वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस कराया गया। महिलाएं अर्धनग्न होकर अश्लील तरीके से डांस करती नजर आ रही थीं। इस मामले में भी 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए दोषी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया।