• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • महासमुंद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मार्ग को बाधित करने वालों पर होगी कार्रवाई : प्रकाश चंद्राकर

बिन्नी बाई सब्जी मार्केट के आम लोगों के लिए आवागमन मार्ग को बाधित करने वाले ऐसे छह थोक सब्जी विक्रेताओं के विरुद्ध नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश निर्देश पर नोटिस जारी किया है।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sat, 28 Aug 2021 06:15:38 AM (IST)Updated Date: Sat, 28 Aug 2021 06:15:38 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मार्ग को बाधित करने वालों पर होगी कार्रवाई : प्रकाश चंद्राकर

महासमुंद। बिन्नी बाई सब्जी मार्केट के आम लोगों के लिए आवागमन मार्ग को बाधित करने वाले ऐसे छह थोक सब्जी विक्रेताओं के विरुद्ध नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश निर्देश पर नोटिस जारी किया है।

वहीं पालिका अध्यक्ष के मौखिक आदेश के बावजूद चबूतरे से बाहर सब्जी बेचने वाले को प्रकाश ने दो टूक कहा अब आबंटन रद्द के साथ जब्ती की कार्रवाई भी होगी।

बिन्नी बाई सब्जी मंडी के थोक विक्रेताओं को दुकान और चबूतरा आवंटन के बावजूद विक्रेताओं द्वारा आम रास्ते को 12-15 फीट घेर कर थोक सब्जी बेची जा रही है। जिसकी शिकायत के बाद नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश ने एक सप्ताह पूर्व मौके का निरीक्षण किया था।

शिकायत सही पाए जाने पर पालिका अध्यक्ष ने थोक व्यापारियों को मौखिक रूप से आम रास्ता से सभी को हटने को कहा था। लेकिन थोक सब्जी विक्रेताओं ने गंभीरता से नहीं लेने पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्राकर ने सभी थोक व्यापारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को नोटिस के बाद थोक सब्जी व्यापारी नगर पालिका अध्यक्ष चंद्राकर से मुलाकात की।


पालिका अध्यक्ष ने सब्जी व्यापारियों को दो टूक शब्दों में कहा मौखिक रूप से कहने पर भी आम रास्ते पर सब्जी बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि, मार्केट आने जाने वालों के लिए 25 फीट का सड़क है। लेकिन थोक विक्रेताओं ने 25 सड़क को पांच फीट में समेट कर रख दिया है।

जिसे आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पालिका अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा शनिवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर संबंध थोक विक्रेताओं का सारा सामान जब्त किया जाएगा। यह भी कहा जिन चिल्लर सब्जी विक्रेताओं को चबूतरा आवंटित है, और वे चबूतरा छोड़कर सड़क पर पसरा लगाते हैं तो चबूतरा आवंटन निरस्त करते हुए बेदखली की कार्रवाई भी की जाएगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।