• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • महासमुंद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकारी क्वार्टर के अंदर मिली पति-पत्नी और दो बच्चों की लाशें, छत्तीसगढ़ के बागबाहरा की घटना

Mahasamund News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा में एक सरकारी आवास में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 14 May 2025 12:55:56 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 May 2025 03:16:30 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सरकारी क्वार्टर के अंदर मिली पति-पत्नी और दो बच्चों की लाशें, छत्तीसगढ़ के बागबाहरा की घटना
बसंत पटेल, पत्नी भारती पटेल, बेटी सेजल पटेल और बेटे कियांश पटेल की तस्वीर।

HighLights

  1. सरकारी क्वार्टर में चार लोगों के शव मिलने से फैली सनसनी।
  2. पुलिस जांच में जुटी, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
  3. सरकारी आवास के अंदर अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

नईदुनिया न्यूज, महासमुंद (Bagbahara News)। महासमुंद जिले के बागबाहरा स्थित शासकीय क्वार्टर में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने शव मिले हैं। इनके सामूहिक खुदकुशी करने की बात कही जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और फारेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अब तक घटना का कारण अज्ञात है। मृतकों की पहचान थाना पटेवा के ग्राम चिरको निवासी पति बसंत पटेल (41), पत्नी भारती पटेल (38), बेटी सेजल पटेल (12) और बेटा कियांश पटेल (4) के रूप में हुई है।


पुलिस कर रही छानबीन

जानकारी के अनुसार भारती पटेल और उनके दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पाए गए, जबकि बसंत पटेल का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। बसंत पटेल आदिमजाति कल्याण विभाग के ब्लाक कार्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। पुलिस इस सामूहिक आत्महत्या के कारणों की गहनता से छानबीन कर रही है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, अब जांच के बाद ही साफ हो पाएगा की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। माना जा रहा है कि दोनों बच्चों को जहर दिया गया है या उनकी हत्या की गई है। हालांकि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बच्चों की मौत कैसे हुई है।

आस-पास के लोग सकते में

बसंत पटेल के आस-पास रहने वाले लोग घटना के बाद सकते हैं। वे खुद भी इस बात से हैरान है कि आखिर परिवार ने ऐसा कदम क्यों उठाया। सूचना मिलने के बाद वहां भीड़ जमा हो गई थी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।