महासमुंद। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी गौतम सिंह दीवान को सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके सुदीर्घ जीवन की कामना की गई। महासमुंद के रहने वाले दीवान इन दिनो छुरा में पदस्थ थे। जहां कृषि विभाग के स्टाफ ने शाल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
दीवान 31 जुलाई को 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए है। उनकी नियुक्ति 1981 में ग्रामसेवक के रूप में अविभाजित मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में हुई थी। 1986 से 2016 तक वे कसडोल, महासमुंद में अपनी सेवाएं दी। सेवा की सर्वाधिक अवधि उन्होंने महासमुंद में व्यतीत की।
बाद वरिष्ठ कृषि आधिकारी के रूप में पदोन्नात होकर छुरा गये जहां अर्धवार्षिकी सेवा पूर्ण कर सेवानिृवत्त हुए। मैदानी स्तर पर उनके सक्रिय कार्यशैली के कारण किसानों को समसामयिक सलाह देते रहे। विदाई अवसर पर कृषि विभाग के सभी कर्मचारियों ने उनके कार्यशैली की सराहना करते हुए अनुकरणीय बताया।
सेवानिवृत्ति पर अपर कलेक्टर जोगेंद्र नायक को दी विदाई
महासमुंद में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी व अपर कलेक्टर जोगेंद्र नायक को शनिवार को सेवानिवृत्त होने पर जिला कार्यालय परिवार ने उन्हें कलेक्टर सभाकक्ष में भावभीनी विदाई दी। कलेक्टर डोमन सिंह ने शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर नायक के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद अब अपने परिवार एवं समाज को भरपूर समय देंगे। नायक ने अपने 39 वर्ष की शासकीय सेवा के दौरान विभिन्न पदों पर कार्य किया।
कोविड को ध्यान में रखते हुए संक्षिप्त कार्यक्रम रखा गया।
संयुक्त कलेक्टर सुनील चंद्रवंशी ने कहा कि उन्होंने कोविड को मात दी और कोविड संक्रमण की रोकथाम प्रवासी मजदूरों की घर वापसी जैसे कार्यों में भी अपर कलेक्टर का महती भूमिका रही है। स्वस्थ्य जीवन की कामना की। डिप्टी कलेक्टर सीमा ठाकुर, पूजा बंसल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने संबोधित किया।
आभार-प्रदर्शन डिप्टी कलेक्टर ऋतु हेमनानी और संचालन डीपीओ रेखराज शर्मा ने किया।
--