• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • महासमुंद

कार में सीक्रेट चेंबर बनाकर छिपा रखा था 37.940 किलो गांजा, बिहार का अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई की है। सिंघोड़ा पुलिस ने कार के सीक्रेट चेंबर से 37.94 किलो गांजा बरामद कर बिहार के तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं बसना पुलिस ने 274 किलो गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

By Paritosh DubeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 02:26:21 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 02:26:21 PM (IST)
कार में सीक्रेट चेंबर बनाकर छिपा रखा था 37.940 किलो गांजा, बिहार का अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और जब्त गांजा। पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, महासमुंद। जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेट्टा कार में बनाए गए सीक्रेट चेंबर से 37.940 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में बिहार के एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा, कार और मोबाइल सहित कुल 25.02 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सिंघोड़ा पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा से एक जेट्टा कार में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 स्थित रेहटीखोल में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।


कैमूर निवासी निकला तस्कर

वाहन चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम श्रवण यादव (39) निवासी अमाव, थाना चैनपुर, जिला कैमूर (बिहार) बताया। वाहन की गहन तलाशी लेने पर डिक्की में विशेष रूप से बनाए गए सीक्रेट चेंबर का पता चला। चेंबर खोलने पर उसमें छिपाकर रखे गए 18 पैकेटों से कुल 37.940 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ओडिशा के मदन रामपुर से गांजा लेकर रायपुर पहुंचाने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18.97 लाख रुपये मूल्य का गांजा, लगभग 6 लाख रुपये कीमत की जेट्टा कार तथा 5 हजार रुपये मूल्य का मोबाइल फोन जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 25 लाख 2 हजार रुपये आंकी गई है।

naidunia_image

गांजा तस्करी के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय ले जाती पुलिस टीम। -पुलिस

274 किलो गांजा तस्करी का फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

जिले की बसना पुलिस ने 274 किलोग्राम गांजा तस्करी के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अंतरराज्यीय गांजा तस्करी सिंडिकेट से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

28 फरवरी को हुई थी जब्ती

पुलिस के अनुसार 28 फरवरी को थाना बसना क्षेत्र के पलसापाली बैरियर पर जांच के दौरान एक मूवर्स एंड पैकर्स वाहन से 274 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था। मामले की जांच में सामने आया कि राजस्थान के जिला चुरू निवासी राकेश गड़सा उर्फ दिलबाग सिंह (29) गांजे की खेप की सौदेबाजी, पैकिंग तथा घरेलू सामान के नीचे छिपाकर वाहन में लोड कराने की साजिश में शामिल था। घटना के बाद वह अपनी पहचान और ठिकाना बदलकर फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में इससे पहले वाहन चालक, गांजा सप्लायर और तस्करी सिंडिकेट के कथित मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।